नेपाल में नया सिस्टम—अब छुपेगा नहीं कोई वादा, सब होगा ऑनलाइन

Nepal News: नेपाल में सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए सरकार ने ‘प्रतिपक्ष डॉटकम’ नामक वेबसाइट लॉन्च की है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार अपनी 100 बिंदुओं वाली सुशासन सुधार कार्यसूची की प्रगति पर सीधी नजर रखेगी।

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बड़ी पहल
नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में गठित मंत्रिपरिषद की पहली बैठक में इस 100 बिंदुओं वाले एक्शन प्लान को मंजूरी दी गई थी। शुक्रवार को इसे स्वीकृति मिली और शनिवार को सार्वजनिक कर दिया गया। इसके तुरंत बाद इस कार्ययोजना की निगरानी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘प्रतिपक्ष डॉटकम’ की शुरुआत की गई।

वेबसाइट का उद्देश्य
इस वेबसाइट का मुख्य मकसद सरकार के वादों और उनके क्रियान्वयन के बीच पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसमें 100 बिंदुओं वाली प्रतिबद्धताओं को आधार बनाकर हर योजना की प्रगति को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, ताकि आम जनता और संबंधित एजेंसियां आसानी से यह देख सकें कि कौन सा काम किस चरण में है।

यह भी पढ़ें…

मिडिल ईस्ट में ‘महायुद्ध’ के संकेत? लगातार हमलों के बीच न्यूक्लियर खतरा बढ़ा

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
सरकार का मानना है कि इस तरह की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली से न सिर्फ योजनाओं की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि जवाबदेही भी तय होगी। जनता को भी यह जानकारी सीधे मिल सकेगी कि सरकार अपने वादों पर कितना अमल कर रही है।

यह भी पढ़ें…

नेपाल के प्रधानमंत्री बनते ही एक्शन मे बालेन शाह, पूर्व PM केपी ओली गिरफ्तार

डिजिटल गवर्नेंस की ओर कदम
‘प्रतिपक्ष डॉटकम’ को नेपाल में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनने की उम्मीद है।

नेपाल सरकार की यह पहल सुशासन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता का भरोसा बढ़ाने की कोशिश है। यदि इस प्लेटफॉर्म का प्रभावी ढंग से संचालन होता है, तो यह अन्य देशों के लिए भी एक मॉडल साबित हो सकता है, जहां सरकारी योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जरूरत महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Trump की ‘कब्जे’ वाली चर्चा से बौखलाया तेहरान… US-Iran तनाव में नया मोड़

Back to top button