
‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है.. दिल से Sorry!’, पवन सिंह ने माता दुर्गा के दरबार में मांगी माफी
Pawan Singh Apologizes To Akshara Singh: भोजपुरी फिल्मों के दो नाम पवन सिंह (Pawan Singh)और अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh की गिनती बेहतरीन एक्टर और सिंगरों में की जाती है। फिल्मी पर्दे पर जब यह जोड़ी साथ थी तब भी अक्सर चर्चा होती थी और अब जब से दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ चुकी है तब भी इन दोनों की चर्चा अक्सर होती रहती है।
अब पवन सिंह ने दुर्गा पूजा से जुड़े एक कार्यक्रम में अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगी है। इतना ही नहीं पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के माता-पिता को लेकर भी बड़ी बात कही है।
“अक्षरा मेरा बाबू है”
मुंगेर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जब पवन सिंह मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी दर्शकों के बीच अक्षरा सिंह के नाम को लेकर थोड़ा शोरगुल शुरू हुआ। इस पर पवन सिंह ने खुद माइक संभाला और बेहद भावुक अंदाज में कहा, “अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है… उनके पिताजी हमारे भैया हैं और उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। अगर अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे चलते कभी कोई दुख या ठेस पहुंची हो, तो मैं उनसे हाथ जोड़कर सॉरी बोलता हूं और क्षमा मांगता हूं।”
पवन सिंह के मुंह से माफी के ये शब्द सुनते ही पूरा पंडाल तालियों और सीटियों की गूंज से भर गया। उन्होंने दर्शकों से कहा कि जब उन्होंने सॉरी बोल दिया है तो एक बार दिल खोलकर तालियां बजनी चाहिए।
क्या फिर नजर आएगी ये सुपरहिट जोड़ी?
माफी मांगने के बाद पवन सिंह ने पंडाल में मौजूद हजारों प्रशंसकों से एक सवाल पूछा कि आपमें से कौन-कौन चाहता है कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ काम करे? दर्शकों ने हाथ उठाकर और जोरदार नारों के साथ इस बात का समर्थन किया।
इसके बाद पवन सिंह ने कहा कि वे जल्द ही अक्षरा सिंह के साथ फिर से किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं और दोनों साथ में कार्यक्रम भी करेंगे। हालांकि, किसी नई फिल्म या आधिकारिक प्रोजेक्ट का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन पवन सिंह के इस कदम ने दोनों के फैंस के बीच फिर से साथ आने की उम्मीदें जगा दी हैं।
ये भी पढ़े-Bigg Boss 20: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बीच बिग बॉस शो से सलमान खान की दूरी
सालों पुराना है पवन-अक्षरा का विवाद
गौरतलब है कि एक समय में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। हालांकि, आपसी मनमुटाव और पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी और कानूनी विवाद भी दर्ज हुआ था। ऐसे में सार्वजनिक मंच से पवन सिंह द्वारा अक्षरा सिंह के परिवार का सम्मान करना और क्षमा याचना करना भोजपुरी सिनेमा गलियारे में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़े-टाइगर श्रॉफ की हत्या की कोशिश! पुलिस ने दर्ज की तीन अज्ञातों के खिलाफ FIR





