
Hospital fire: मुजफ्फरनगर के प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग, जिंदा जले मरीज
Muzaffarpur hospital fire: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल पर आईसीयू में भीषण आग लग गई, घटना के बाद मरीजों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया।
Muzaffarpur hospital fire: दिल्ली के होटल में भयावह आग के अगले ही दिन, बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित निजी प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण अगलगी की घटना में अबतक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि, कई अन्य झुलसकर कर जख्मी हैं। कुल 10 मौत की चर्चा है। 5 के मरने की पुष्टि की है। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फायर ब्रगेड, पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर जुटी हुई है। कई मरीजों को बचा लिया गया है।
डीएम, एसएसपी समेत सभी पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अस्पताल के पास भारी भीड़ जुट रही है जिन्हें संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के ICU में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। एक फायर ऑफिसर ने बताया, “हम यहां सुबह करीब 4 बजे पहुंचे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी। आग बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। हमने राहत और बचाव अभियान चलाया और सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया।”
आईसीयू में करीब 15 मरीज भर्ती
मौके पर पहुंचे मुजफ्फ्फरपुर के डी एम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चौथे मंजिल पर आईसीयू में करीब 15 मरीज भर्ती थे। घायलों को आस पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच की जा रही है। लापरवाही की बात सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना बहुत दुखद है।
फायर फाइटिंग व्यवस्था की खुल गई पोल
राज्य सरकार ने इस पूरी घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। निर्धारित मानकों के आधार पर, जिस भी नर्सिंग होम या अस्पताल को संचालित करने की आवश्यकता होती है, यदि अस्पताल प्रबंधन उन आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहा है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।”
इस घटना से अस्पताल के फायर फाइटिंग व्यवस्था की पोल खुल गई है। आग लगी तो अस्पताल का फाइर हाइड्रेंट काम नहीं कर पाया। कुछ फायर एक्सटिंग्विशर थे पर उन्हें ऑपरेट करने वाला कोई नहीं था। अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन अन्य फ्लोर में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था कंफर्म कराई जा रही है।
ये भी पढ़े- हमले के बाद Khan Sir का कोचिंग बंद, घर के बाहर जुटे सैकड़ों छात्र सड़क पर बैठे





