
Bihar Result: खेसारी को BJP की छोटी कुमारी दे रहीं टक्कर, मैथिली समेत दूसरे दिग्गजों का हाल
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में नीतीश कुमार की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बढ़त बनाए हुए हैं।
Chapra Vidhan Sabha Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। प्रदेश भर में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। जनसुराज भी मुकाबले में हैं। छपरा विधानसभा सीट पर बिहार के बाहर के लोगों की भी नजर हैं। यहां से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर मैदान में हैं। उनका मुकाबला बीजेपी की छोटी कुमारी से है।
खेसारी को छोटी कुमारी दे रही कड़ी टक्कर
शुरुआती रुझान में खेसारी लाल 52 वोटों से आगे हैं। बीजेपी की छोटी कुमारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। पिछले दो चुनाव की अगर बात करें(Chapra vidhan sabha Election Result 2025) तो 2015 और 2020 में बीजेपी के डॉ. सी एन गुप्ता यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं 1957 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के राम प्रभुनाथ सिंह विधायक बने थे। 2025 के चुनाव में इस सीट पर काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है।
Bihar Hot Seats
10:40: राघोपुर सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। आरजेडी के तेजस्वी यादव महज 900 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के सतीश कुमार 7471 मतों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
10:18: कटिहार सदर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा कैंडिडेट और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को अब तक 13031 वोट मिले हैं। वहीं मुकेश सहनी की पार्टी सौरभ अग्रवाल को 10130 मत मिले हैं। तारकिशोर प्रसाद 2,854 वोट से आगे चल रहे हैं।
10:06: बिहार की तारापुर विधानसभा सीट से बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 4500 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
10:05: करगहर विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के प्रत्याशी ऋतेश पांडेय पीछे चल रहे हैं। यह पीके का गृह सीट है।





