
Bankipur में BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने भरा नामांकन, सरावगी बोले- जीत तय है
Bankipur Assembly By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। नामांकन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बांकीपुर में भाजपा केवल जीत के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है।
‘बीजेपी जीत के लिए लड़ रही है’
संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है और जनता का समर्थन पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा, “कोई नंबर-2 बनने के लिए चुनाव लड़ रहा है, कोई वोट काटने के लिए मैदान में है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ जीत के लिए चुनाव लड़ रही है।” उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी।
‘हर परिवार से जुड़ा है भाजपा का रिश्ता’
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का बांकीपुर के हर परिवार से आत्मीय संबंध है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में एनडीए सरकार ने क्षेत्र में विकास के कई कार्य किए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिला है। इसी वजह से मतदाताओं का विश्वास आज भी भाजपा के साथ बना हुआ है।
यह भी पढ़ें…
Nitin Nabin के इस्तीफे के बाद बांकीपुर में सियासी संग्राम, मैदान में उतरे प्रशांत किशोर…
विकास के मुद्दे पर मांगा समर्थन
संजय सरावगी ने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में एनडीए सरकार ने लगातार काम किया है। उन्होंने मतदाताओं से विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा को समर्थन देने की अपील की।
यह भी पढ़ें…
बेटियों के अस्तित्व और सम्मान की रक्षा पर नालंदा में मंथन, कई सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा…
नामांकन के दौरान दिखा शक्ति प्रदर्शन
भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की गई। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उपचुनाव में पार्टी को प्रचंड जनसमर्थन मिलेगा।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को बिहार की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी प्रमुख दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के और तेज होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…





