
BJP विधायक ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप, बोली- मुझे पूजा से रोका…
लखनऊ में भाजपा की दलित महिला विधायक जय देवी कौशल को उसी मंदिर में पूजा से रोक दिया गया, जिसका 78 लाख रुपयों से उन्होंने की जीर्णोद्वार कराया है।
Lucknow News: लखनऊ के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक जय देवी ने लखनऊ के काकोरी स्थित एक मंदिर परिसर में अपने साथ हुए कथित जातिगत भेदभाव और अपमान का गंभीर आरोप लगाया है। विधायक का दावा है कि जब वह काकोरी क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं, तब वहां मौजूद कुछ लोगों और स्थानीय प्रबंधकों द्वारा उनके साथ अनपेक्षित और अपमानजनक व्यवहार किया गया।
विधायक जय देवी ने क्या लगाए आरोप?
बीजेपी विधायक जय देवी ने मीडिया और अधिकारियों से बातचीत के दौरान बताया कि एक जनप्रतिनिधि और महिला होने के बावजूद उन्हें मंदिर परिसर में उचित सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दलित समाज से आने के कारण कुछ स्थानीय लोगों की मानसिकता प्रभावित दिखी और उन्हें धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने से रोकने या असुविधा में डालने का प्रयास किया गया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को भी ऐसी मानसिकता रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान के दरबार में सभी नागरिक समान हैं और किसी भी जनप्रतिनिधि या आम नागरिक के साथ जाति के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़े- राम की देहरी पर चेहरा देख कर होगी आमद
राजनीतिक गलियारों में हलचल
सत्तारूढ़ दल की अपनी ही विधायक द्वारा सार्वजनिक मंचों पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद लखनऊ के राजनीतिक माहौल में बयानबाजी तेज हो गई है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी:सतीश महाना





