Bollywood: इंडस्ट्री में निर्माताओं ने दिया धोखा…’मैं बस कुछ कहता नहीं’-Akshay Kumar

Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का करियर इन दिनों डाउनफॉल में चल रहा है. एक्टर की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं. हाल में उन्होंने बड़ा खुलासा किया.

अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की प्रोफेशनल लाइफ इन दिनों सब ठीक नहीं चल रहा है. कारण उनकी लगातार फ्लॉप रही हैं फिल्में. 2022 से उनकी सिर्फ एक ही फिल्म हिट हुई है OMG 2, बाकी सभी फ्लॉप रही हैं. इन दिनों थिएटर में सरफिरा लगी है, लेकिन उस फिल्म को भी फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया है. अब हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर रिएक्ट किया हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें फाइनेंशियली चीट भी किया गया. 

हालिया इंटरव्यू में अक्षय ने किया खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में जब अभिनेता से पूछा गया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें किसी ने धोखा दिया है.  इस का जवाब देते हुए अक्षय ने बताया कि उनके साथ कई बार धोखा हुआ है. एक्टर ने किसी का नाम नहीं लिया और कहा कि, “यह वह चीज है जो हम दोनों में समान है. मैं उनसे बात ही नहीं करता हूं, चुप हो जाता हूं, वहां से निकल जाता हूं… एक दो प्रोड्यूसर्स की पेमेंट नहीं आती है तो इसे धोखा ही कहेंगे.

फ्लॉप फिल्मों को लेकर किया रिएक्ट
हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय ने फ्लॉप फि ल्मों को लेकर कहा, ‘ मैंने इस चीज से अपने करियर की शुरुआत में ही निपटना सीख लिया था. इससे दर्द होता है, पर फिल्म की किस्मत नहीं बदल सकती है. ये आपके कंट्रोल से बाहर है. मैं अपने काम पर पूरा फोकस करता हूं और पूरी एनर्जी लगाता हूं.

अक्षय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो फिल्म खेल खेल में नजर आएंगे. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी दिखेंगे. उनके हाथ में स्काई फोर्स भी है.

Back to top button