‘बैड न्यूज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, वीकेंड में की बंपर कमाई

Box Office Collection: ‘बैड न्यूज’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला। वहीं फिल्म ने पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन किया है।

Bad Newz Box Office Collection: विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड फिल्म ‘बैड न्यूज’ इस वीकेंड रिलीज हुई और एंटरटेनमेंट के लिए तरस रही दर्शकों को काफी मस्त भी लगी है। ‘तौबा तौबा’ गाने का क्रेज ऐसा चढ़ा लोगों पर कि ये दर्शकों को सिनेमाघरों में खूब खींच रहा है। ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है और इसका असर सिनेमाघरों में और फाइनली बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ता दिख रहा है। ‘बैड न्यूज’ ने पहले दिन 8.50 और दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपए कमाए। आइए जानें, फिल्म ने पहले रविवार को क्या कमाल किया है।

तीन दिन में बैड न्यूज ने किया अच्छा कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ की कमाई में 7.32 फीसदी का उछाल आया है। फिल्म ने रविवार को देशभर में जबरदस्त कलेक्शन किया है।’बैड न्यूज’ ने पहले दिन 8.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ड ऑफ माउथ के कारण फिल्म ने शनिवार को 9.75 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 11 करोड़ रुपए की कमाई की है।

पहले वीकेंड में कमाए इतने करोड़

विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ ने सिर्फ तीन दिन में ही 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। पहले वीकेंड में बंपर कमाई कर ली है। इस फिल्म के चर्चे कई दिनों से हो रहे थे और अब पहले वीकेंड में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल भी कर दिखाया है। साल 2024 की बढ़िया ओपनिंग करने वाली टॉप फिल्मों में भी ‘बैड न्यूज’ का नाम शामिल हो गया है।

फिल्म Bad Newz में तृप्ति विक्की कौशल की एक्स वाइफ रहती है और उसका उसके बॉस एमी विर्क के साथ अफेयर होता है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी का किरदार प्रेग्नेंट हो जाती हैं लेकिन उसे ये नहीं पता कि बच्चा किसका है। तृप्ति को डॉक्टर बताते हैं ये बच्चा दोनों का है और ऐसा लाखों में एक केस होता है, जिसे ‘हीट्रोपैटर्नल सुपरफेकेंडेशन’ कहते हैं। फिल्म में बच्चे का बाप कौन है, पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द कॉमेडी वाले अंदाज में दिखाई गई है।

Back to top button