
ब्रेकअप रुमर्स के बीच मूवी डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक और सबा, वीडियो वायरल
Hrithik Roshan-Saba Azad: बीते दिनों से ऐसी खबरे आरही थी कि ऋतिक रोशन का गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ ब्रेकअप हो गया है। इसी बीच रविवार की रात ऋतिक रोशन और सबा को मूवी डेट पर स्पॉट किया गया।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) तलाक के बाद से एक्ट्रेस और सिंगर सबा (Saba Azad) आजाद को डेट कर रहे हैं। इस कपल को कई बार एक साथ मुंबई में भी स्पॉट किया गया है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों एक साथ नजर नहीं आ रहे थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस कपल (Hrithik Roshan-Saba Azad) के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। कहा जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन खबरों के बीच ये कपल रविवार को मूवी डेट पर नजर आए।
उड़ी थी ब्रेकअप की अफवाह
अनंत अंबानी की शादी में ऋतिक रोशन अकेले देखे गए उनके साथ सबा आजाद मौजूद नहीं थीं। वहीं फराह खान की मां के निधन पर भी ऋतिक रोशन अकेले ही पहुंचे थे और वहां भी सबा आजाद की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा और अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा आम हो गई है कि दोनों की राहें अलग हो गई हैं।
इस मौके पर ये कपल अपने चेहरे पर मास्क लगाए नजर आया। वीडियो में देख सकते हैं सबा ने ऋतिक का हाथ थामा हुआ है और ये कपल बिल्डिंग से बाहर निकता नजर आ रहा है। मूवी आउटिंग के लिए वे दोनों कैज़ुअल लुक में थे।
अभिनेता ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘फाइटर’ में देखा गया था। इन दिनों अभिनेता अपने कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। तो वहीं सबा आजाद की बात करें तो वह एक अभिनेत्री, थिएटर निर्देशक और संगीतकार हैं। दिल कबड्डी से राहुल बोस के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी।




