एक्ट्रेस सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य की शोभिता से सगाई! पिता नागार्जुन भी होगे शामिल…

Naga Chaitanya-Shobhita Dhulipala: नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके रिलेशन को लेकर सिर्फ कयास ही लगाए गए है, क्योंकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। अब खबर है कि दोनों आज सगाई करने वाले हैं।

Naga-Shobhita engagement: साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही एक्टर्स में से किसी ने अभी तक इस पर कमेंट नहीं किया है। अब इन दोनों को लेकर नया अपडेट आया है। ऐसी खबर आ रही है कि दोनों अब अपने रिश्ते में एक और स्टेप आगे बढ़ाने वाले हैं। खबरों की मानें तो दोनों सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे में जल्द ही उनके पिता नागार्जुन अपडेट कर सकते है।

सगाई करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला?
द ग्रेट आंध्रा के मुताबिक, एक अत्यधिक विश्वसनीय स्रोत ने इस खबर की लगभग पुष्टि कर दी है। जिसके बाद नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आज अगर ऐसा होता है तो दोनों स्टार्स के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

खबर यह भी है कि नागा के पिता नागार्जुन को भी इस रिश्ते से दिक्कत नहीं है। वह जल्द शादी को लेकर एक प्रेस नोट रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। वहीं सगाई की फोटोज शुक्रवार तक भी आ सकती है। दरअसल, नागा और सामंथा काफी साल तक साथ रहे हैं। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी और फिर कुछ सालों के बाद दोनों अलग हो गए।

Back to top button