संजय दत्त के बर्थडे पर नई फिल्म का एलान, ‘डेविल’ लुक में दिखा जबदस्त भौकाल…

Sanjay Dutt: बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त का आज 65वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है और पोस्टर भी साझा किया है। अभिनेता ध्रुव सरजा की आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Sanjay Dutt’s 65th birthday : संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस साल एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त का आज 65वां जन्मदिन है। संजय दत्त की जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव हैं कि वह फिल्मी पर्दे पर उतर चुकी है और धमाल भी मचा चुकी है। एक्टर (Sanjay Dutt Birthday) को जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। वाइफ मान्यता ने इंस्टाग्राम पर उन्हें प्यार भरे अंदाज में विश किया। ऐसे में अब अभिनेता ने अपने फैंस को खास सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा के साथ पोस्टर भी साझा किया है। एक बार फिर अभिनेता साउथ फिल्म केडी’- द डेविल’ में नजर आएंगे। 

संजय दत्त का ‘केडी’- द डेविल’ लुक 

अभिनेता ने जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर आने वाली फिल्म ‘केडी’- द डेविल’ की घोषणा की है और फर्स्ट लुक पोस्टर भी साझा किया। इस फिल्म  में वो ‘धक देवा’ का किरदार निभाएंगे। एक्टर ने कैप्शन में लिखा- दैत्य लोकतंत्र के भगवान धक देवा, केडी के विटेंज युद्ध क्षेत्र में कदम रखा है और अब तूफान लाने की बारी है।

इस पोस्टर में अभिनेता एक विंटेज कार के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर पर पुलिस की कैप, हाथ में लाल छड़ी, गले में पुलिस बेल्ट, लेपर्ड प्रिंट शर्ट, उस पर डेनिम जैकेट, नीचे काली लुंगी, पैरों में बूट, बड़े-बड़े बाल और दाढ़ी, आखों पर चश्मा और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। 

ध्रुव सर्जा स्टारर ‘केडी’- द डेविल’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें रेशमा, नोरा फतेही, शिल्पा शेट्टी और विजय सेतुपति अहम रोल में होंगे।

Back to top button