मॉडल ने कॉलर खींच सिद्धार्थ को बुलाया पास…कोजी हुए एक्टर, यूजर्स बोले- ‘कियारा भाभी को…’

Sidharth Malhotra Video: सिद्धार्थ मल्होत्रा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर लोग कियारा का नाम लेकर खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल फैशन शो के दौरान कियारा और मॉडल कुछ ज्यादा ही कोजी हो गए थे।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिल्ली में एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक किया। इस दौरान एक मॉडल सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कोजी अंदाज में नजर आई। वहीं, एक्टर ने भी समां बांधते हुए मॉडल के साथ जमकर पोज दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वायरल वीडियो (Sidharth Malhotra Video) पर कमेंट करते हुए कियारा का नाम लेकर जमकर मजे ले रहे हैं।

कमेंट कर लोग ने लिये जमकर मजे

वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल सिद्धार्थ के पास जाती है और वह कोरियोग्राफी के हिस्से के रूप में उनका कॉलर खींचती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आकर पोज देते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम दिखे. वहीं, मॉडल शिमरी सिल्वर गाउन में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लगीं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “माफ कीजिए लेकिन दोनों के बीच में कोई केमिस्ट्री नहीं है और सिद्धार्थ बहुत अनकम्फर्टेबल नजर आ रहा है।” एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- कियारा… बहन मैं तो ये सब ना सहती। एक यूजर ने लिखा- भाभी को बताना पड़ेगा। एक फॉलोअर ने कमेंट किया- यह कितना अनकम्फर्टेबल मोमेंट है। वो एक शादीशुदा शख्स है और साफ दिख रहा है कि वो ठीक फील नहीं कर रहा। उस मॉडल को थोड़ा स्पेस मेनटेन करना चाहिए। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं।

Back to top button