
BYJU’S Crisis: बायजू रवींद्रन को जेल की सजा, करोड़ों का जुर्माना भी लगा
Byju Raveendran In Jail: सिंगापुर की अदालत ने बायजूज के फाउंडर बायजू रवींद्रन को 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है और साथ ही उन्हें 70,500 डॉलर का जुर्माना भी भरना होगा।
Byju Raveendran In Jail: एडटेक स्टार्टअप बायजू के फाउंडर बायजू रवींद्रन को सिंगापुर की एक अदालत ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। उन्हें कोर्ट की अवमानना के लिए यह सजा सुनाई गई है। उन पर कोर्ट के कई आदेशों को नहीं मानने का आरोप है। कोर्ट ने साथ ही उन पर 70,500 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने बायजू रवींद्रन को को सरेंडर करने, 70,500 डॉलर का भुगतान करने और Beeaar Investco Pte की लीगल ओनरशिप से जुड़े दस्तावेज मुहैया कराने को कहा है। बायजू कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप कंपनी थी।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि सिंगापुर की अदालत ने रवींद्रन को बीयर इन्वेस्टको प्राइवेट लिमिटेड के कानूनी स्वामित्व को साबित करने वाले दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, जो एक संबंधित इकाई में शेयर रखती है. साथ ही कोर्ट ने उन्हें अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया है. इसके साथ ही रवींद्रन को 90,000 सिंगापुर डॉलर यानी करीब 70,500 अमेरिकी डॉलर की कानूनी लागत भी चुकानी होगी.
रवींद्रन की नेटवर्थ कितनी है?
रवींद्रन की संपत्ति की बात करें तो फोर्ब्स की बिलेनियर इंडेक्स 2024 के अनुसार, एक साल पहले यानी 4 अप्रैल 2023 को उनकी नेटवर्थ 2.1 बिलियन डॉलर यानी करीब 17,545 करोड़ रुपये थी. फिर इस साल फोर्ब्स ने पिछले साल की लिस्ट से 4 लोगों को बाहर कर दिया, जिसमें रवींद्रन का नाम भी शामिल था.
ब्लैकरॉक ने बायजूस की वैल्यूएशन घटाकर 1 बिलियन डॉलर कर दी है, जबकि 2022 में इसकी वैल्यूएशन 22 बिलियन डॉलर थी. अब हालात ऐसे हैं कि बायजूस के शेयरहोल्डर्स ने रवींद्रन को सीईओ पद से हटाने के लिए वोटिंग भी कर चुके हैं. फिलहाल रवींद्रन की नेटवर्थ जीरो है.





