Stock Market: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी! ये शेयर बने आज के बड़े गेनर

Stock Market Today 27 August, 2026: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और एनवीडिया के मजबूत नतीजों से बाजार को समर्थन मिला। हालांकि, शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिकी और सूचकांक जल्द ही नकारात्मक दायरे में फिसल गए।

निफ्टी 24,277.60 पर खुला और रिपोर्टिंग के समय 24,194.40 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर 24,207.75 से 13.35 अंक या 0.06 फीसदी नीचे था। इसी तरह, सेंसेक्स 77,576.76 पर खुला और 77,452.09 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर 77,472.94 से 20.85 अंक या 0.03 फीसदी नीचे था।

बजाज फाइनेंस सबसे आगे

निफ्टी के प्रमुख शेयरों में बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में रहा। इसमें करीब 1.54% की तेजी देखी गई। इसके अलावा टेक महिंद्रा 1.36%, अदानी एंटरप्राइजेज 1.22% और कोटक महिंद्रा बैंक 0.89% चढ़े। वहीं नेस्ले इंडिया 0.72%, ICICI बैंक 0.70%, ONGC 0.66% और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 0.57% की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। अडानी पोर्ट्स, एटरनल, बजाज फिनसर्व, सिप्ला, सन फार्मा और इन्फोसिस समेत कई बड़े शेयर भी हरे निशान में रहे।

IT और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो लगभग सभी प्रमुख सेक्टरों में बढ़त देखने को मिली। निफ्टी IT में 0.38% की तेजी रही। वहीं निफ्टी एनर्जी 0.30%, फार्मा 0.25% और MNC 0.25% चढ़े। इसके अलावा इंफ्रा में 0.16%, रियल्टी में 0.14%, FMCG में 0.14%, प्राइवेट बैंक में 0.13% और PSU बैंक में 0.12% की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी PSE में भी मामूली तेजी रही।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप-5 गेनर्स बदलाव (%) टॉप-5 लूजर्स बदलाव (%)
 बजाज फाइनेंस +1.54% HDFC बैंक -1.11%
टेक महिंद्रा +0.36% श्रीराम फाइनेंस -0.52%
अडानी एंटरप्राइजेज +1.22% हिंडाल्को -0.46%
कोटक बैंक +0.89% पावर ग्रिड -0.32%
नेस्ले इंडिया +0.72% इंडिगो -0.29%

इन शेयरों पर दबाव

हालांकि बाजार में तेजी के बीच कुछ बड़े शेयर लाल निशान में भी रहे। HDFC बैंक करीब 1.11% गिरा, जबकि श्रीराम फाइनेंस 0.52%, हिंडाल्को 0.46%, पावर ग्रिड 0.32% और इंडिगो 0.29% नीचे रहे। इसके अलावा ग्रासिम, एचसीएलटेक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई और मारुति जैसे शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में दबाव देखने को मिला।

Back to top button