Stock Market: राम नवमी के मौके पर शेयर बाजार खुला है या बंद? दूर कर लें कन्फ्यूजन

Stock Market Holidays in March 2026 : राम नवमी के त्योहार को लेकर अगर आप भी इस कंफ्यूजन में थे कि बाजार 26 मार्च को बंद है या 27 को, तो हम आपके लिए हर छोटी-बड़ी अपडेट लेकर आए हैं।

Stock Market Holiday on March 26: अगर आप शेयर बाजार में रोज ट्रेडिंग करते हैं या इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. त्योहारों के सीजन में अक्सर कंफ्यूजन रहता है कि मार्केट खुला है या बंद. इस बार राम नवमी की छुट्टी को लेकर भी निवेशकों के मन में कई सवाल थे. राम नवमी के त्योहार को लेकर अगर आप भी इस कंफ्यूजन में थे कि शेयर बाजार 26 मार्च को बंद है या 27 मार्च को अपना कंफ्यूजन दूर कर लें. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)ने अब ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट के जरिए सारी स्थिति साफ कर दी है.

राम नवमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार?

राम नवमी के पावन अवसर पर आज यानी गुरुवार, 26 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों इस दिन पूरी तरह बंद रहेंगे. इसका मतलब है कि शेयर बाजार में ताला लटका रहेगा और आप ट्रेडिंग यानी शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे. शेयर बाजार अब शुक्रवार, 27 मार्च को अपने नियमित समय पर खुलेगा

मार्च के आख‍िरी हफ्ते में बैंक‍िंग सर्व‍िस लंबी छुट्ट‍ियों को लेकर प्रभाव‍ित रहेगी. दरअसल, 26 और 27 मार्च को रामनवमी के चलते कई राज्‍यों में बैंक का अवकाश है. इसके बाद 28 को महीने का चौथा शन‍िवार और 29 को रव‍िवार की छुट्टी के कारण बैंक बंद हैं. इसके बाद 30 मार्च को बैंक खुलेगा. लेक‍िन इसके अगले ही द‍िन महावीर जयंती पर बैंक बंद रहेंगे. यानी 26 से लेकर 31 तक 6 द‍िन में बैंक 5 द‍िन बंद रहेंगे.

Back to top button