Stock Market: शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में नजर आए।

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 12 अगस्त को शुरुआती सत्र के दौरान फ्लैट से हल्की गिरावट का रुख देखने को मिला. बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कारोबार करते दिखे.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) लगभग 28.97 अंक यानी 0.037%  की मामूली गिरावट के साथ 78,125.28 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 25.55 अंक यानी 0.10% फिसलकर 24,446.15 के करीब आ गया.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

भारतीय स्टेट बैंक 1.27% की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स है। टेक महिंद्रा में 1.01% और इटरनल में भी 0.58% का उछाल दर्ज किया गया। इनके अलावा एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक हरे निशान में रहे। वहीं, भारती एयरटेल 0.67% टूटकर ₹1,906.10 पर कारोबार करता दिखा। अल्ट्राटेक सीमेंट 0.51%, कोटक बैंक 0.48% और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.44% की सुस्ती झेल रहे थे।

एशियाई बाजार में मिला जुला कारोबार

जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.17% गिरा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.17% चढ़ा। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ़्यूचर्स 25,533 पर ट्रेड कर रहा था, जो बेंचमार्क के पिछले बंद भाव 25,652.82 से नीचे था।

अमेरिकी बाजार का हाल

मंगलवार को S&P 500 इंडेक्स 0.32% गिरकर 7,728.20 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 0.60% गिरकर 26,445.45 पर आ गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 184.13 अंक या 0.34% गिरकर 53,791.85 पर बंद हुआ।

क्रूड ऑयल

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ़्यूचर्स 0.88% बढ़कर 83.93 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड फ़्यूचर्स 0.80% बढ़कर 89.62 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले 12 घंटों में इसमें 4% की बढ़त हुई। COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 0.89% बढ़कर 83.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 258.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, NSE पर उपलब्ध शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 11 अगस्त, 2026 को 24.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Back to top button