Stock Market Today: शेयर बाजार में आज बंपर उछाल, सेंसेक्स 75000 के पार

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले, सेंसेक्स 661 अंक या 1% बढ़कर 74,729.73 पर और निफ्टी 214 अंक या 1% बढ़कर 23,127.35 पर पहुंच गया.

Stock Market Today: बुधवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार मजबूती आई थी। उसके बाद बुधवार को सुबह गिफ्ट निफ्टी भी भारतीय शेयर बाजार (Share Market News Updates) में तेज शुरुआत का संकेत दे रहा था। सेंसेक्स 584 अंक उछलकर 74,652.01 पर और निफ्टी करीब 152 अंकों की तेजी के साथ 23,064.40 पर खुला है। हालांकि बुधवार को भारतीय रुपया मंगलवार के 93.87 के बंद भाव के मुकाबले 93.95 प्रति डॉलर पर कमजोरी के साथ खुला।

किन शेयरों में दिख रही तेजी?

आज सुबह निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त बनाने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, M&M, SBI, टाइटन कंपनी और TMPV शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर नुकसान उठाने वालों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, HCL टेक, पावर ग्रिड कॉर्प और ONGC शामिल हैं।

एशियाई बाजार

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों ने बुधवार को सकारात्मक शुरुआत की। जापान का निक्केई 225 और टॉपिक्स दोनों 2% से अधिक चढ़े, वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 2.5% बढ़ा और कोस्डैक में भी 1.5% की मामूली बढ़त दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया में, एसएंडपी/एएसएक्स 200 शुरुआती कारोबार में 1% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट से मजबूत सपोर्ट

वैश्विक बाजारों से भी मजबूत संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 3% तक उछले, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट भी 1% चढ़ा। इन संकेतों ने भारतीय बाजार में भी खरीदारी को बढ़ावा दिया।

भारत के लिए बड़ी राहत

कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट बाजार के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर बनी है। ब्रेंट क्रूड 5% से ज्यादा गिरकर 100 डॉलर से नीचे आ गया और जून कॉन्ट्रैक्ट करीब $93 के आसपास पहुंच गया। भारत अपनी जरूरत का 80-90% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल सस्ता होने से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत मिलती है। तेल की कीमतों में गिरावट से चालू खाता घाटा, महंगाई और रुपये पर दबाव कम होता है, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिलता है।

मिडिल ईस्ट तनाव कम होने के संकेत से बाजार में जोश

बाजार की तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच “कई अहम मुद्दों पर सहमति” बन चुकी है और ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले पांच दिनों के लिए टाल दिए गए हैं। इसके अलावा, खबरें हैं कि 9 अप्रैल तक युद्ध खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। इससे निवेशकों का भरोसा लौटा है और बाजार में पॉजिटिव माहौल बना है।

कल तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

मंगलवार को निफ्टी 399.75 अंक या 1.78% बढ़कर 22,912.40 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 1,372.06 अंक या 1.89% बढ़कर 74,068.45 पर बंद हुआ था।

Back to top button