
Share Market: आज अच्छी रही शेयर मार्केट की ओपनिंग, सेंसेक्स- निफ्टी में उछाल
Share Market Today: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
Share Market Today on May 19: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई. बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 126 अंक उछलकर 75441 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 25 अंकों की बढ़त के साथ 23675 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की.
सोमवार (18 मई) को पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई. हालांकि, ट्रेडिंग के आखिरी घंटों में आईटी और फार्मा शेयरों की हुई खरीदारी के बाद कुछ रिकवरी हुई और बाजार सपाट बंद हुआ.
गेनर्स एण्ड लुजर्स
आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा तेजी आई है। इन्फोसिस का शेयर 3.02 फीसदी तेजी के साथ खुला। टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स में भी तेजी रही। दूसरी ओर, टाइटन, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बीईएल, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में गिरावट रही।
ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी में इन्फोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा तेजी आई। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 0.41 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.45 फीसदी तेजी आई है। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी में करीब 4 फीसदी तेजी आई है। निफ्टी केमिकल और निफ्टी एफएमसीजी ने भी आउटपरफॉर्म किया। निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में गिरावट रही।
एशियाई बाजार
मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. बाजार के लिए आज सबसे राहत की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर होने वाले सैन्य हमले को फिलहाल के लिए टाल दिया है. इसके चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत भी 112 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर सीधे 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है.
इसी क्रम में आज जापान का निक्केई 225 0.68% ऊपर चढ़ा. टॉपिक्स इंडेक्स में भी 1.16% की बढ़त दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में ऑस्ट्रेलिया के ASX 200 ने भी 1.08% परसेंट की बढ़त हासिल की है. वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.06% नीचे गिरा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक लगभग सपाट रहा.
अमेरिकी बाजार
सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान Dow Jones Industrial Average 159.95 अंक या 0.32% बढ़कर 49686.12 पर बंद हुआ. टेक शेयरों पर दबाव के कारण Nasdaq Composite 0.51% गिरकर 26090.73 पर सेटल हुआ. इसी तरह से S&P 500 भी 0.07% गिरकर 7403.05 पर आ गया.





