
Stock Market: फिर सहमा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का
Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 200 से अधिक अंक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई है।
Stock Market Today: आज 26 मई, दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. आज बाजार लाल निशान के साथ खुला है. बाजार खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक BSE Sensex करीब 175.49 अंक (-0.23%) टूटकर 76,313.47 के स्तर पर आ गया. वहीं निफ़्टी 50 भी 42 अंकों की गिरावट के साथ 23,989.20 के लेवल खुला है.
एशियाई बाजारों में मजबूती-
मंगलवार को एशियाई-प्रशांत बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई, जिसके पीछे अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में सफलता की उम्मीदें और निवेशकों का सकारात्मक रुख बड़ी वजह रहा. इस तेजी के बीच दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती ट्रेडिंग में 8,094.90 के नए रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा, जबकि वहां का स्मॉल-कैप सूचकांक कोस्डैक 2.12% की बढ़त बनाने में कामयाब रहा.
हालांकि, जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.18% और टॉपिक्स 0.36% नीचे खिसक गया. वहीं दूसरी ओर, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,430 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो शुक्रवार के बंद भाव 25,606.03 के मुकाबले मामूली कम है.
कौन हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील गेनर्स रहे. इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईटीसी लूजर्स रहे.





