
Stock Market: महावीर जयंती पर शेयर बाजार खुलेगा या नहीं, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Stock market holidays 2026: सेंसेक्स और निफ्टी (NSE) में आज महावारी जयंती (Mahavir Jayanti) की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा। बता दें, इस हफ्तें दो कारोबारी दिनों के दौरान शेयर बाजार बंद रहेगा।
Stock Market Holiday: अगर आप शेयर बाजार में रोजाना ट्रेडिंग करते हैं तो फिर आपके लिए ये काफी काम की खबर है। बता दें कि आज यानी 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के चलते शेयर बाजार की छुट्टी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों आज पूरी तरह बंद रहेंगे। । इसके बाद, 1 अप्रैल को बाजार फिर से खुलेगा और आप सामान्य तरीके से ट्रेडिंग कर पाएंगे।
शेयर बाजार में कब-कब छुट्टी
इस हफ्ते 31 मार्च के बाद शेयर बाजार में एक और छुट्टी आने वाली है। 3 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। यानी इस हफ्ते 5 ट्रेडिंग दिनों में से बाजार सिर्फ 3 दिन ही खुला रहेगा।
गुड फ्राइडे की छुट्टी के बाद शेयर बाजार 14 अप्रैल को बंद रहेगा। डॉ बी आर अम्बेडकर जयंती की वजह से BSE और NSE में इस दिन कोई कारोबार नहीं होगा। 1 मई का महाराष्ट्र दिवस की वजह से भी शेयर बाजार में छुट्टी रहेदी।
फिर 28 मई को Eid al-Adha की वजह से मार्केट बंद रहेगा। जून के महीने में सिर्फ एक छुट्टी है। 26 जून को मुहर्रम त्योहार की वजह से स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।
जुलाई और अगस्त का ऐसा महीना है कि जब एक भी दिन की छुट्टी नहीं है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की वजह शेयर बाजार बंद रहेगा। अक्टूबर और नवंबर में दो-दो दिन स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी। इस साल की आखिरी छुट्टी क्रिसमस है। 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा।
सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
भारतीय शेयर बाजार में 30 मार्च, सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) लाल रंग के निशान पर बंद हुए थे।
सेंसेक्स करीब 1635.67 अंक गिरकर लगभग 71,947.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी करीब 488.20 अंक टूटकर लगभग 22,331.40 के स्तर पर बंद हुआ था।





