Stock Market: शेयर बाजार ने टेके घुटने, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिरा

Indian Stock Market 12 May 2026: शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा है और आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली हुई है. कच्चे तेल की महंगाई ने बाजार का मूड बिगाड़ा है.

Indian Stock Market 12 May 2026: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला एक हफ्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। मंगलवार, 12 मई को लगातार चौथे सत्र में बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। दलाल स्ट्रीट पर मची इस भगदड़ ने निवेशकों की गाढ़ी कमाई के 11 लाख करोड़ रुपये स्वाहा कर दिए हैं।

पिछले 4 सेशन में सेंसेक्स 2700 अंक (3%) से ज्यादा टूट चुका है। आज यह 700 अंक गिरकर 75,276 के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी 50 भी पीछे नहीं रहा और इसमें भी 3% की गिरावट आई है, जो आज 23,618 के स्तर तक लुढ़क गया। BSE में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू 6 मई के ₹473 लाख करोड़ से गिरकर आज ₹462 लाख करोड़ पर आ गई। यानी महज 4 दिनों में ₹11 लाख करोड़ का नुकसान हो गया है.

मार्केट के लिए आज के अहम ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार: एशियाई बाजारों में मंगलवार को तेजी है। जापान का निक्केई 1.22% चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.58% मजबूत हुआ। हांगकांग के फ्यूचर्स भी ऊपर का संकेत दे रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी टूडे: गिफ्ट निफ्टी 23,679 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स से लगभग 190 अंक कम है। इसका मतलब है कि भारतीय बाजार आज बड़े गैप डाउन के साथ खुल सकता है।

अमेरिकी बाजार: सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए। एआई से जुड़े शेयरों में खरीदारी देखी गई। डॉऊ जोंस 0.19%, एसएंडपी 500 भी 0.19% और नैस्डैक 0.10% चढ़कर बंद हुआ।

दूसरी ओर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 35 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव एवं समझौते की उम्मीदें धूमिल होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.57 पर खुला और फिर टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 95.63 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 35 पैसे की गिरावट दर्शाता है. रुपया सोमवार को 79 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 95.28 पर बंद हुआ था.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.14 पर रहा. घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.44 अंक टूटकर 75,489.84 अंक पर जबकि निफ्टी 164.5 अंक फिसलकर 23,651.35 अंक पर रहा.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.10 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,437 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Back to top button