Stock Market: आज शेयर बाजार में रही सुस्ती, सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती के बीच आईटी और ऑटो शेयरों पर दबाव रहा।

Stock Market Updates: स्वतंत्रता दिवस के लंबे वीकेंड के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 17 अगस्त 2026 को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत सुस्त रुख के साथ हुई। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और निवेशकों की मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक दबाव में कारोबार करते नजर आए।

कारोबार के दौरान आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जबकि एफएमसीजी और मेटल शेयरों ने बाजार को संभालने का प्रयास किया।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 350 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE, का निफ्टी 50 इंडेक्स 24,300 अंक से नीचे फिसल गया। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 338.86 अंक यानी 0.43% नीचे 77,670.39 अंक पर आ गया। निफ्टी भी 74.75 अंक यानी 0.31% फिसलकर 24,291.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर गिरावट के साथ खुले।

आज दबाव में रहने वाले स्टॉक्स

 हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व में करीब 1.5 फीसदी गिरावट आई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, आईटीसी, एलएंडटी, एनटीपीसी, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट रही।

दूसरी ओर, बीईएल, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इटरनल में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 350 अंक की गिरावट आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,300 अंक से नीचे फिसल गया। पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहने से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है।

बाजार में क्यों है सुस्ती?

 इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले 0.06% कमजोर होकर 95.4775 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.4250 पर क्लोज हुआ था। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की सुस्त खरीदारी के कारण भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल बड़े उछाल की कमी दिख रही है। निवेशकों की नजर अब आगामी वैश्विक आर्थिक आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख पर टिकी है।

Back to top button