
Stock Market: शेयर बाजार में आज भी रौनक बरकरार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
Stock Market Updates: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के ऐलान के बाद कल शेयर बाजार में बंपर तेजी आई. हालांकि, अब निवेशकों की नजर ब्याज दरों को लेकर केंद्रीय बैंकों के फैसले पर टिकी हुई है।
Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।
निफ्टी 50 में 57 अंकों या 0.24% की बढ़त के साथ 23,910.55 पर कारोबार खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 234 अंकों या 0.31% की बढ़त के साथ 76,498.99 पर खुला। वही, आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली और कीमत 83 डॉलर के नीचे आ गई।
एशियाई बाजार
आज मंगलवार, 16 जून को ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बाद एशिया सतर्क रुख के साथ खुले. कल 4% की ऐतिहासिक बढ़त के बाद आज जापान का निक्केई इंडेक्स 69227 के स्तर के आसपास मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. निवेशक बैंक ऑफ जापान द्वारा आज 25 बेसिस पॉइंट ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना को लेकर सतर्क हैं. इस बीच, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.01% की शानदार तेजी के साथ खुला है. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24799 पर कारोबार कर रहा, जो इंडेक्स की पिछली क्लोजिंग 24842.67 से कम है.
बड़े इंडेक्स में लगातार हो रही खरीदारी
मार्केट के शुरुआती समय में एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और एलटी जैसे शेयर कमाल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए. हलांकि दूसरी तरफ टाटा स्टील, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक के शेयर प्रेशर में दिखाई दे रहे हैं. कहा जा सकता है कि दूसरे दिन मार्केट का आगाज पॉजिटिव रहा है. और बड़े इंडेक्स में निवेशक खरीदारी कर रहे हैं.
अमेरिकी शेयर बाजार
ईरान और अमेरिका युद्धविराम के समझौते पर पहुंच गए हैं- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के बाद मंगलवार को अमेरिकी बेंचमार्क के फ्यूचर्स में मामूली हलचल हुई. S&P 500 फ्यूचर्स में 0.1% की गिरावट दर्ज की गई, नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में लगभग 0.2% की गिरावट देखी गई. डॉव से जुड़े फ्यूचर्स 30 अंक या 0.1% से कम नीचे रहा.
सोमवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 468.77 अंक या 0.92% चढ़कर 51,671.03 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. S&P 500 की क्लोजिंग भी 1.65% की तेजी के साथ 7554.29 पर हुई. इसी तरह से नैस्डैक कम्पोजिट 3.07% उछलकर 26683.94 पर बंद हुआ. इसमें SpaceX के शेयरों में आए 20% की उछाल का बड़ा योगदान रहा.
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी देखी जा रही है. ब्रेट क्रूड ऑयल 1.19% की गिरावट के साथ 83 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं WTI क्रूड ऑयल 0.02% कम होकर 80.72 डॉलर प्रति बैरल पर है. पिछले सेशन के मुकाबले कीमतों में 5% की गिरावट आ चुकी है. इससे महंगाई पर प्रेशर कम होगा. साथ ही रुपये को डॉलर के मुकाबले सपोर्ट मिलेगा.




