Stock Market Crash: बजट से पहले शेयर बाजार धड़ाम, 4 लाख करोड़ स्वाहा

Stock Market Crash: शेयर मार्केट में शुक्रवार सुबह बड़ी गिरावट आ गई। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिर गया। इससे निवेशकों को 4 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।

Sensex Nifty Down Today Reasons: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Crash) 30 जनवरी को कमजोर शुरुआत के साथ खुला. सेंसेक्स 489.29 पॉइंट (0.59%) गिरकर 82,077.08 पर कारोबार करता हुआ नजर आया, जबकि निफ्टी 167.25 पॉइंट (0.66%) की गिरावट के साथ 25,251.65 पर ट्रेड कर रहा है. इस दौरान कुल 748 शेयर बढ़े, 1,610 शेयर गिरे और 183 शेयर स्थिर रहे.

किस वजह से शेयर बाजार में आई गिरावट?

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, VK Vijayakumar, Chief Investment Strategist, Geojit Investments ने बताया है कि बजट डे नजदीक आते ही बाजार पर कुछ सकारात्मक और नेगेटिव प्रभाव दोनों देखे जा रहे हैं. ग्लोबल व्यापार पर भू-राजनीतिक तनाव और ट्रंप द्वारा टैरिफ के इस्तेमाल की धमकियां बाजार के लिए नेगेटिव हैं. वहीं, ब्रेंट क्रूड का $70 के करीब पहुंचना भारतीय मैक्रो और तेल आधारित इंडस्ट्रीज के लिए चुनौतीपूर्ण है.

निफ्टी के टॉप लूजर्स में Hindalco, Tata Steel, Eternal, JSW Steel और Jio Financial शामिल थे, वहीं Nestle, Power Grid Corp, Asian Paints, Sun Pharma और Grasim टॉप गेनर्स हैं. निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 0.5% गिरकर लगातार दूसरे दिन नीचे ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा ऑटो, आईटी, मीडिया, मेटल सेक्टर्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है. वही, एफएमसीजी, फॉर्मा, हेल्थकेयर सेक्टर्स में खरीदारी हो रही है.

एशियाई बाजार का हाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह शुक्रवार सुबह फेडरल रिजर्व के अगले चेयरमैन के नाम का ऐलान करेंगे. उनके इस बयान के बाद शुक्रवार सुबह एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 0.25 परसेंट ऊपर चढ़कर कारोबार करता नजर आया, टॉपिक्स में भी 0.58 परसेंट का उछाल आया, दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने भी 1.23 परसेंट की बढ़त हासिल की और स्मॉल-कैप कोस्डैक भी 0.99 परसेंट चढ़ा.

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार

यूएस फेड के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के फैसले के बाद गुरुवार को अमेरिकी बेंचमार्क मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए. S&P 500 इंडेक्स 0.13 परसेंट गिरकर 6,969.01 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट की क्लोजिंग 0.72 परसेंट लुढ़ककर 23,685.12 पर हुई. इसके विपरीत, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.11 परसेंट यानी 55.96 अंक बढ़कर 49,071.56 पर सेटल हुआ.

अमेरिकी डॉलर

यूएस डॉलर इंडेक्स (DXY) शुक्रवार सुबह 0.43 परसेंट की मामूली बढ़त के साथ 96.57 पर कारोबार करता दिखा. बता दें कि 29 जनवरी को रुपया 0.17 परसेंट गिरकर डॉलर के मुकाबले 91.95 के अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब बंद हुआ.

डॉलर इंडेक्स जिसे US DOLLAR INDEX जिसे USDX भी कहा जाता है, दुनिया की 6 करेंसीज का एक बास्केट है. इसमें यूरोप का यूरो (EUR), स्विस फ्रैंक (CHF), जापान का येन (JPY), कनाडा का डॉलर (CAD), ब्रिटेन का पाउंड (GBP) और स्वीडन का क्रोना (SEK) शामिल हैं. डॉलर इंडेक्स में यही मापा जाता है कि इन सभी करेंसीज के मुकाबले डॉलर की वैल्यू कितनी है.

कितना बढ़ा विदेशी निवेश?

NSE पर उपलब्ध शुरुआती डेटा के अनुसार, 28 जनवरी, 2025 को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) ने 393.97 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. दूसरी ओर, घरेलू निवेशकों (DII) ने 2,638.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Back to top button