Stock Market: शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी भी लाल

Stock Market 9 April: शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी ने कमजोर शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में दबाव के साथ ट्रेड करते नजर आए.

Stock Market 9 April: शेयर बाजार में लंबे समय बाद बीते काबोरारी दिन जोरदार रैली देखने को मिली थी. न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर के शेयर मार्केट गदर मचाते नजर आए थे. सेंसेक्स-निफ्टी ने भी खूब उड़ान भरी और बड़ी बढ़त लेकर बंद हुए थे. लेकिन ये खुशी एक ही दिन की थी और गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों इंडेक्स धड़ाम नजर आए.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ 77,261 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 113 अंक फिसल गई थी और 23,883 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

बीएसई बास्केट से एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावरग्रिड, आईटीसी और भारती एयरटेल टॉप गेनर थे. वहीं सनफॉर्मा, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एटरनल और एलएंडटी टॉप लूजर थे.

बुधवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 8 अप्रैल के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 2946.32 अंक या 3.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,562.90 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 873.70 अंक या 3.78 प्रतिशत उछलकर 23,997.35 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से इंडिगो, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो टेक महिंद्रा, सनफॉर्मा और पावरग्रिड रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100  के शेयरों में तेजी थी. बुधवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 3 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Back to top button