
Stock Market: गदगद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों चढ़े; ये हैं वजह
Stock Market Boom Today: घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। कच्चे तेल का रेट कम होने, ईरान-अमेरिका बातचीत की संभावना, रुपया मजबूत होना शेयर बाजार के लिए आज लाभदायक साबित हो रहा है।
Stock Market Boom Today: भारतीय शेयर बाजार में आज (15 अप्रैल) बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है। बुधवार को बाजार खुलने की कुछ देर बाद सेंसेक्स में करीब 1,400 अंकों का उछाल दर्ज किया गया है। सेंसेक्स 1,400 अंक बढ़कर 78,270 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 400 अंक से ज्यादा बढ़कर 24,281 के स्तर पर आ गया। इस बढ़त से निवेशकों को कुछ देर में ही 9 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
अमेरिका-ईरान वार्ता
बाजार अमेरिका और ईरान के बीच नई वार्ता की संभावना जिस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, हालिया अपडेट के अनुसार, दोनों पक्ष जल्द ही बातचीत फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों को प्रभावित करने वाले तनाव को कम करने की उम्मीद जगी है।
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 1-1 परसेंट की तेजी के साथ क्रमश: 77,981.10 और 24,163.80 के स्तर पर खुले. इसके कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 1318.93 अंक या 1.72 परसेंट की बढ़त के साथ 78,166.50 और निफ्टी 387.15 अंक या 1.62 परसेंट की तेजी के साथ 24229.80 के लेवल पर कारोबार करते नजर आए.
एशियाई बाजार
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों ने सत्र की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। जापान के निक्केई 225 और टॉपिक्स सूचकांकों में तेजी आई, जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में लगभग 3% की जोरदार उछाल देखी गई और कोस्डैक में भी 1% से अधिक की वृद्धि हुई। ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी/एएसएक्स 200 में मामूली बढ़त दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर तेज होती सुगबुगाहट के बीच तेल की कीमतें 6 परसेंट से अधिक गिरकर लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई हैं. ब्रेंट क्रूड लगभग 0.55 परसेंट गिरकर 94.40-94.27 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. इसी तरह से अमेरिकी क्रूड भी 1.1 परसेंट की गिरावट के साथ 90.24-90.32 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है





