Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, हरे निशान पर खुला मार्केट

Stock Market Today 17 June 2026: आज बाजार में बहार देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां सेंसेक्स 285 अंकों का आंकड़ा पार कर गया तो निफ्टी भी 24000 के करीब है.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले।

सेंसेक्स 88 अंक या 0.11% की बढ़त के साथ 76,896.48 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 13.55 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 24,002.70 पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और तेल सप्लाई को लेकर चिंताएं घटने से बाजार को सपोर्ट मिला.

सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 285 अंक की बढ़त के साथ 77,093.17 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 75 अंक तेजी के साथ 24,064.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया. यह लगातार चौथा दिन है जब बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है.

इन सेक्टर्स ने दिखाई ताकत

आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा उत्साह रहा, जिससे बाजार को मजबूती मिली.

कौन रहे टॉप गेनर्स?

निफ्टी में HCL Tech, Trent, Siemens Energy India, Eternal, Tata Consumer, Hindustan Unilever, Bajaj Finserv और NTPC जैसे शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की गई. इन शेयरों में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिली.

किन शेयरों में रही कमजोरी?

दूसरी ओर Hindalco, Lodha Developers, Adani Green Energy, JSW Steel, HDFC Life, Eicher Motors और Apollo Hospitals के शेयर दबाव में रहे और गिरावट के साथ बंद हुए. अब लगातार चार दिनों की तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. हालांकि एक्सपर्ट्स मुनाफावसूली की संभावना से भी इनकार नहीं कर रहे हैं. ऐसे में निवेशकों को चुनिंदा शेयरों में ही निवेश की सलाह दी जा रही है.

Back to top button