Stock Market: बमबम बोल रहा है शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी तेजी

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स आज हरे निशान पर खुले।

Stock Market Today: शेयर मार्केट बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 800 अंकों की उछाल के साथ 77566 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी 220 अंक ऊपर 24,206 पर है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप चंद मिनट में ही करीब 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 657 अंकों की उछाल के साथ 77423 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 191 अंक ऊपर 24,176 पर खुला। निफ्टी 50 ने 175 अंक या 0.73% की बढ़त के साथ 24,160 पर कारोबार शुरू किया.

टॉप लूजर्स और गेनर्स

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक,टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। इंडिगो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाइटन, ट्रेंट और बीईएल लूजर्स थे।

एशियाई बाजार

बुधवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार मिला-जुला रहा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर टेक कंपनियों के बढ़ते खर्च, कुछ बड़ी कंपनियों के आने वाले नतीजे और आज ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं. शुरुआती कारोबार में जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 0.49% की गिरावट देखी गई.

दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी अब तक 5% से ज्यादा टूट चुका है. चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.19% की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है. हालांकि, हांगकांग के हैंगसेंग ने 1.45% की बढ़त हासिल की है.

वॉल स्ट्रीट

कल रात अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार मिला-जुला रहा. मंगलवार को डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 537.24 अंक या 1.03% बढ़कर 52747.32 के स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहा. S&P 500 ने भी 0.21% की बढ़त हासिल की और 7428.78 पर बंद हुआ. हालांकि, नैस्डैक कंपोजिट में 0.22% की मामूली गिरावट आई और यह 24876.91 पर बंद हुआ.

वहीं, आज सुबह बेंचमार्क से जुड़े US स्टॉक फ्यूचर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. डाऊ फ्यूचर्स में 74 अंक या 0.14% की तेजी आई है. S&P 500 फ्यूचर्स भी 0.34% चढ़े, जबकि नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में 0.40% की बढ़त हुई है.

आज कच्चे तेल की कीमत

पिछले तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल ने 4% तक की बढ़त हासिल की है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 4.23% बढ़कर 82.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ने भी 4.20% की बढ़त हासिल करते हुए 87.62 डॉलर के स्तर पर हैं, जो 90 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर के बेहद करीब है. हालांकि, COMEX पर क्रूड की कीमतें 4.13% गिरकर 82.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं.

अमेरिकी डॉलर

आज कच्चे तेल की कीमतों में आई अचानक तेजी के बावजूद भारतीय रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निचले स्तरों से थोड़ा संभलकर 95.69 रुपये से 95.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. कल रुपये का बंद भाव 95.91 रहा था. यानी कि कल के मुकाबले इसमें सुधार आया है.

Back to top button