INDvsWI 2nd ODI: छक्के लगाकर रोहित शर्मा बना सकते हैं यह ख़ास रिकॉर्ड

rohit sharma

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज बुधवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। मैच में पांच छक्के लगाते ही वह वनडे में 250 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

इसके साथ ही रोहित इस मैच में भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। इस मामले में वह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं।

भारत के लिए घरेलू वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित अभी धोनी की बराबरी पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत में वनडे मैच खेलते हुए 116 छक्के लगाए हैं।

यदि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रोहित एक और छ्क्का लगाते हैं तो वह भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित इस मामले में सचिन, युवराज और गांगुली को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं। वहीं विराट इसी मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं। इन दोनों ने अब तक 57 छक्के लगाए हैं।  

भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज       छक्के  पारियां 

एम एस धोनी   116   113

रोहित शर्मा     116   68

सचिन तेंदुलकर  71    160

युवराज सिंह    63    101

सौरव गांगुली    57    75

विराट कोहली    57    96

फिट होने के बाद रोहित की जबरदस्त वापसी

फिट होने के बाद रोहित ने जबरदस्त वापसी की है और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 51 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है।

भारत ने पहला वनडे छह विकेट से जीता था। अब दूसरे वनडे में रोहित के पास 250 छक्के पूरे करने का मौका है। उन्होंने अब तक 228 वनडे मैचों की 221 पारियों में 245 छक्के लगाए हैं।

Back to top button