
UPPSC Vacancy 2025: यूपी में कई विभागों में सरकारी नौकरियां, 29 जनवरी के पहले करें अप्लाई
UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा, पशुपालन और स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े 2158 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां देखें पदों का पूरा विवरण।
UPPSC Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एक साथ कई विभागों में बड़ी भर्ती निकाली है. स्वास्थ्य, आयुष, पशु चिकित्सा और परिवार कल्याण विभागों में कुल 2158 पदों पर नियुक्तियां होने वाली हैं. इनमें सबसे ज्यादा पद सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद एवं यूनानी पद्धति) के 884 हैं. इसके अलावा पशुचिकित्सा अधिकारी के 404 पद, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 265 पद, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पद, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी के 168 पद, दंत सर्जन के 157 पद, औषधि निरीक्षक के 26 पद, यूनानी चिकित्साधिकारी के 25 पद, श्रम विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 7 पद और विधायी विभाग में विधीक्षण अधिकारी का सिर्फ 1 पद शामिल है.
योग्यता क्या होनी चाहिए?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है. मेडिकल ऑफिसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास आयुर्वेद की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही इंडियन मेडिसिन बोर्ड में रजिस्ट्रेशन और किसी राज्य के आयुर्वेद, यूनानी या एलोपैथिक अस्पताल में कम से कम 6 महीने का कार्य अनुभव होना जरूरी है.
सेलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न
चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी फिर इंटरव्यू लिया जाएगा और अंत में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और सवाल एमसीक्यू टाइप के आएंगे. पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा.गलत जवाब देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी रहेगी. कट ऑफ जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत जबकि एससी-एसटी के लिए 35 प्रतिशत रखी गई है
आयु सीमा और वेतनमान
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम ऐज 21 साल और अधिकतम ऐज 40 साल तय की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वहीं वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन दिया जाएगा. इस भर्ती में सैलरी 56100 से लेकर 177500 रुपए प्रति माह तक तय की गई है, जो पद और पे लेवल पर निर्भर करेगी.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) जनरेट करें.
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
आवेदन फॉर्म में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें.
फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
UPPSC भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपए रखा गया है. वहीं एससी, एसटी और एक्स-सर्विसमैन अभ्यर्थियों को 65 रुपए शुल्क देना होगा. इसके अलावा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रुपए तय किया गया है.





