सुवेंदु अधिकारी के पूर्व PA हत्याकांड में CBI की एंट्री, जांच टीम बलिया पहुंची

Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के पूर्व निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही CBI की टीम उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंची, जहां आरोपी राज सिंह और उनके परिवार से घंटों पूछताछ की गई।

बंद कमरे में हुई पूछताछ

राज सिंह के वकील हरिवंश सिंह ने बताया कि CBI की टीम ने शुक्रवार रात पहली बार पूछताछ की थी। इसके बाद शनिवार सुबह भी पूछताछ की गई और शाम को भी टीम द्वारा दोबारा पूछताछ किए जाने की संभावना है। पूछताछ कोतवाली के बंद कमरे में की गई।

CCTV फुटेज और दस्तावेज जांच टीम को सौंपे

परिवार की ओर से जांच एजेंसी को कई अहम साक्ष्य सौंपे गए हैं। इनमें घर का CCTV फुटेज, कपड़ों के शोरूम के फुटेज, खरीदारी की स्लिप और अन्य दस्तावेज शामिल हैं। परिवार का दावा है कि ये सबूत राज सिंह की बेगुनाही साबित करेंगे।

“राज सिंह ने कुछ गलत नहीं किया”

राज सिंह के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने कोई अपराध नहीं किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि जांच के बाद राज सिंह को इस मामले में राहत मिलेगी।

बहन ने जताया CBI जांच पर भरोसा

राज सिंह की बहन और हाईकोर्ट की वकील दीपशिखा सिंह ने बताया कि CBI की तीन सदस्यीय टीम बलिया पहुंची और परिवार के कई सदस्यों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि परिवार ने जांच में पूरा सहयोग किया है और उन्हें CBI जांच पर भरोसा है।

सुरक्षा की भी उठाई मांग

दीपशिखा सिंह ने अपने भाई राज सिंह की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने जांच एजेंसी और प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

कई लोगों से पूछताछ जारी

सूत्रों के मुताबिक, CBI टीम राज सिंह से जुड़े कई अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े हर पहलू को खंगालने में जुटी हुई है।

Back to top button