CM सैनी ने किया स्पस्ट बहुमत का दावा, राज्यपाल को सौंपा विधायकों का समर्थन पत्र

HARYANA POLITICS: हरियाणा में नई सरकार आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करेगी। इसके लिए विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया गया है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से विधानसभा का सत्र शुरू होगा।

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने हरियाणा में सरकार का चेहरा बदलकर एक बड़ा दाव खेला है। नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) हरियाणा के नए और 15वें मुख्यमंत्री बने। सीएम सैनी ने आज राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें वह अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। सीएम का दावा है कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी है। साथ ही इसी दिन विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है।

हरियाणा के नए CM नायब सैनी और मंत्री सचिवालय में आते हुए। - Dainik Bhaskar

हरियाणा के नए CM नायब सैनी और मंत्री सचिवालय में आते हुए।

विश्वास मत पर शुरू हुई चर्चा

सदन में रखे गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। स्पीकर ने सदन में 1 घंटा विपक्ष और 1 घंटा सत्तापक्ष को विश्वास मत पर बोलने का समय तय किया।

वोटिंग से पहले जजपा के पांचों विधायक निकले बाहर

सदन में पहुंचे जजपा के विधायक बाहर चले गए हैं। विश्वास मत की वोटिंग से पहले जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, रामनिवास सूरजाखेड़ा, ईश्वर सिंह भी बाहर गए। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की सदन से बाहर निकले।

आपको बता दें कि इससे पहले हरियाणा (Haryana Politics) में अचानक बदले नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में मनोहर लाल (Manohar Lal) और उनकी पूरी कैबिनेट ने मंगलवार को एक साथ अपना इस्तीफा दिया था। जिसके बाद जजपा समर्थन वाली सरकार गिर गई।

दोपहर बाद हुई भाजपा की विधायक दल की मीटिंग में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के लिए चुना गया। इस प्रकार से करीब हरियाणा में पिछले साढ़े चार साल से चला आ रहा भाजपा व जननायक जनता पार्टी (JJP) का राजनीतिक गठबंधन भी टूट गया।

Back to top button