दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार से मिलें CM Yogi, सौंपा आर्थिक सहायता चेक

Gorakhpur News: संवेदनशील और त्वरित प्रशासनिक निर्णयों के लिए पहचाने जाने वाले योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत पत्रकार विवेक अस्थाना के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय विवेक अस्थाना की पत्नी और दोनों बच्चों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और भरोसा दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

हृदयाघात से हुआ था निधन, परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे विवेक अस्थाना
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य, पत्रकार और रंगकर्मी विवेक अस्थाना का 5 जनवरी को अचानक हृदयाघात से निधन हो गया था। वे परिवार के एकमात्र आयार्जक सदस्य थे, जिससे उनके आकस्मिक निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया।

परिवार की मदद के लिए गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की ओर से बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संवेदना दिखाई और महज 19 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता की स्वीकृति दिलाई।

यह भी पढ़ें…

MLC के फर्जी लेटर से अफसर को फंसाने की साजिश; पुलिस खंगाल रही काला नेटवर्क

गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात, बच्चों से की पढ़ाई पर बात
गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में विवेक अस्थाना की पत्नी निहारिका और उनके दोनों बच्चों—दिव्य और देव—से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार का दुःख साझा किया, उन्हें ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें…

Lucknow Weather: लखनऊ में कोल्ड-डे अलर्ट के बीच बर्फीली हवाएं; जानें कब मिलेगी राहत

पत्रकार समुदाय में सराहना
मुख्यमंत्री की इस त्वरित कार्रवाई की पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पत्रकार समुदाय ने इसे संवेदनशील शासन का उदाहरण बताते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का साथ परिवार के लिए बड़ा संबल है।

यह भी पढ़ें…

UP News: गैंगरेप में पत्रकार गिरफ्तार, दारोगा फरार…स्कॉर्पियो में नाबालिग से किया था गंदा काम

Back to top button