कॉल्विन स्कूल के गोल्डन जुबली में पहुँचे CM योगी, पूर्व छात्रों ने किया जोरदार स्वागत

Lucknow news: राजधानी लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान कॉल्विन कॉलेज में स्वर्ण जयंती के अवसर पर भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Lucknow news: उत्तर प्रदेश के राजधानी में रियासतदारों का एक प्रमुख संस्थान कॉल्विन कालेज जो उत्तर प्रदेश के राजघरानों और तालुकेदारों के बच्चों के शिक्षा के लिए प्रमुख संस्थान है। जिस ट्रस्ट के अध्यक्ष गोंडा के राजा व केंद्र सरकार के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह लगातार होते आ रहे है। इस संस्थान में अध्यक्ष पद के चुनाव में यूपी के सभी राजघराने और तालुकदार है। जहाँ उनका पूर्व छात्रों और विशिष्ट अतिथियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रतापगढ़ रियासत के राजा का था कार्यक्रम

कॉल्विन कॉलेज उत्तर प्रदेश के राजघरानों और तालुकेदार परिवारों के बच्चों की शिक्षा का प्रमुख संस्थान माना जाता रहा है। इस संस्थान का संचालन एक ऐतिहासिक ट्रस्ट के माध्यम से होता है, जिसके अध्यक्ष गोंडा के राजा एवं केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह हैं। कुछ माह पहले हुए ट्रस्ट चुनाव में वे भारी मतों से विजयी रहे थे।

पूर्व विद्यार्थियों का भव्य मिलन समारोह

इस अवसर पर पिछले 50 वर्षों में कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले पूर्व छात्र बड़ी संख्या में एकत्र हुए। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रतापगढ़ रियासत के राजा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह के संयोजकत्व में किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को भव्य और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।

समारोह में उत्तर प्रदेश के कई राजघरानों के सदस्य, तालुकेदार, पूर्व छात्र और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने संस्थान की गौरवशाली परंपरा, शिक्षा की उत्कृष्ट विरासत और सामाजिक योगदान को याद किया।

 

Back to top button