Gyanvapi ASI Survey:सीएम योगी का बड़ा बयान ज्ञानवापी मामले में,बोले-मस्जिद के अंदर त्रिशूल कहां से आया?

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में चल रहे ज्ञानवापी के ASI Survey को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है| सीएम योगी ने कहा कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो उस पर विवाद ही होगा |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान (Image:Social Platform)

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा है| हिन्दू पक्ष जहां इस सर्वे को कराए जाने की मांग कर रहा है तो वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से सर्वे पर रोक लगाने की मांग की गई है| इस मामले पर दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही कोर्ट भी इस पर अपना फैसला दे सकती है|

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि “अगर हम उसे मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा ही|ज्ञानवापी के अंदर देव प्रतिमाएं हैं, ये प्रतिमाएं हिन्दुओं ने तो रखी नहीं है| उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है| मुझे लगता है कि भगवान ने जिसे दृष्टि दी है वो इसे देखें | ज्ञानवापी में ज्योर्तिलिंग है, देव प्रतिमाएं है| सारी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह कह रही हैं? सरकार इस विवाद का हल निकालने की कोशिश कर रही है| हम इसका समाधान चाहते हैं|”

source-social media

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “मुस्लिम समाज की ओर से ज्ञानवापी को लेकर एतिहासिक गलती हुई है| मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज के तरफ से आना चाहिए कि साहब ये ऐतिहासिक गलती हुई और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो|” सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘INDIA’ नाम देने पर भी सवाल उठाए और कहा कि इसे ‘INDIA’ नहीं बोलना चाहिए, ये डॉट डॉट डॉट ग्रुप है| चोला बदलने से पिछले कर्मों से मुक्ति नहीं मिल जाती है|

Back to top button