
नाकाम प्रोडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में Congress देश को बर्बाद कर रही:Modi
PM मोदी ने Congress और गांधी परिवार पर चलाए तीखे तीर
Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने बिना सीधा नाम लिए राहुल गांधी की तुलना एक ‘नाकाम प्रोडक्ट’ से करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेता को रीलॉन्च करने की लगातार कोशिशों में देश के हितों और वैश्विक स्तर पर भारत की साख को दांव पर लगा रही है।
‘श्रीहरिकोटा से जितने रॉकेट लॉन्च नहीं होते, उससे ज्यादा बार नेता की रीलॉन्चिंग प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा-कांग्रेस अपने एक “नाकाम प्रोडक्ट” को बार-बार पेश करने में जुटी है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सालभर में श्रीहरिकोटा स्थित देश के अंतरिक्ष केंद्र से जितने रॉकेट लॉन्च नहीं किए जाते, उससे कहीं अधिक बार कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने का असफल प्रयास करती है।
उन्होंने दो टूक कहा कि अगर कांग्रेस को अपना राजनीतिक विनाश करना है, तो वह इसके लिए पूरी तरह स्वतंत्र है, लेकिन एक परिवार की नाकामियों को छिपाने के लिए देश की उपलब्धियों, प्रगति और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाना अस्वीकार्य है।
‘विदेश जाकर देश को बदनाम करने और दखल की अपील का आरोप’ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जब पूरी दुनिया एक नई वैश्विक व्यवस्था की तलाश कर रही है, तब देश के भीतर कुछ ताकतें भारत में अव्यवस्था फैलाने का सपना देख रही हैं। पीएम ने कहा कि कुछ लोग लगातार भारत की छवि खराब करने पर तुले हैं। वे विदेशों में जाकर देश को बदनाम करते हैं और विदेशी शक्तियों से भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की अपील तक करते हैं।
परिवार के राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की बेताब कोशिश में संवैधानिक संस्थाओं और भारत की प्रगति पर अविश्वास जताया जा रहा है। ‘पार्टी पर बोझ बना परिवार, ईमानदार आलोचकों की आवाज दबा रहा हंगामा’ गांधी परिवार के प्रभाव पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा यह परिवार अब खुद अपनी ही पार्टी पर भारी बोझ बन चुका है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी इस कड़वी हकीकत को भली-भांति समझते हैं और निजी मुलाकातों में इसका जिक्र भी करते हैं, लेकिन पार्टी के भीतर वे अपमान का कड़वा घूंट पीकर खामोश रहने को मजबूर हैं।





