
IND vs AFG: टीम इंडिया को बड़ा झटका, विराट कोहली हुए वनडे सीरीज बाहर
IND Vs AFG ODI 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Virat Kohli: टीम इंडिया को 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो विराट को हैमस्ट्रिंग इंजरी है, जिसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। कोहली आखिरी बार आईपीएल 2026 के फाइनल में खेले थे, लेकिन आखिर तक उन्होंने बल्लेबाजी की थी। ऐसे में सवाल यह भी है कि उन्हें कब हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है?
Virat Kohli वनडे सीरीज से बाहर
आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने पूरे सीजन 16 मैच खेलते हुए 675 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक निकला था। आरसीबी बनाम जीटी के बीच फाइनल मैच में भी विराट कोहली के बल्ले से मैच जिताऊ 75 रन की नाबा पारी निकली थी, जिसने आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जिताने में मदद की थी।
ये भी पढ़े- T20 Captain: टीम इंडिया को मिलने वाला है नया T20 कप्तान, अगरकर करेंगे ‘गंभीर’ फैसला
आखिरी ओवरों के दौरान कोहली दौड़ते समय परेशानी महसूस करते नजर आए थे, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे. फाइनल के बाद हुई मेडिकल जांच में सामने आया कि कोहली चोट से जूझ रहे हैं. चोट की गंभीरता को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके चलते उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है.
ये भी पढ़े- Virat Kohli ने वैभव को दिया सफलता का मंत्र, वायरल हुआ बातचीत का FULL VIDEO





