IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने T20I में मचाया तहलका, SKY का महारिकॉर्ड ध्वस्त

Abhishek Sharma T20I record: पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी ही अंदाज में धमाकेदार बल्लेबाजी की. यही नहीं, अभिषेक के खौफ से कंगारू इतने दहशत में नजर आ.

IND vs AUS 5th T20I Abhishek Sharma T20I record: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और उन्होंने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। अभिषेक अब टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए।

इतनी पारियों में किया कमाल

बाएँ हाथ के इस ओपनर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विस्फोटक स्ट्राइक रेट से भारत की टी20 बल्लेबाजी की परिभाषा ही बदल दी है। उन्होंने साबित किया है कि निरंतरता और निडरता साथ-साथ चल सकते हैं। अभिषेक ने सिर्फ 28 पारियों में 1000 रन पूरे किए। इसी के साथ वह इस मामले में विराट कोहली (27 पारियाँ) के बाद दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान केएल. राहुल (29 पारियाँ), सूर्यकुमार यादव (31 पारियाँ) और रोहित शर्मा (40 पारियाँ) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

T20I में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

528 गेंद- अभिषेक शर्मा
573 गेंद- सूर्यकुमार यादव
599 गेंद- फिल साल्ट
604 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल
609 गेंद- आंद्रे रसेल/ फिन एलन

आक्रामक शैली से हासिल किया मुकाम

अभिषेक का यह रिकॉर्ड उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और लगातार प्रदर्शन का प्रमाण है। हाल के महीनों में उन्होंने पावरप्ले में शानदार स्ट्राइक रेट के साथ टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई है। यह प्रदर्शन उन्हें भविष्य में वनडे और टेस्ट में भी ओपनर बना सकता है।

ये भी पढ़े- IND vs AUS: गाबा में आज सीरीज की आखिरी जंग, बारिश बन सकती है विलेन

पावर प्ले में ही अभिषेक शर्मा अपने 190 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाज़ों की लाइन-लेंथ बिगाड़ते नज़र आते हैं. लेकिन नैथन एलिस जैसे ऑस्ट्रेलाई पेसर अभिषेक का तोड़ भी ढूंढते नज़र आते हैं. इसलिए कई कॉमेन्टेटर अब उन्हें सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं.

ये भी पढ़े- जय शाह ने Pratika Rawal को दिया शानदार गिफ्ट, बदल दिया ICC का नियम!

 

 

Back to top button