IPL स्टार अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

Abishek Porel Arrested: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और बंगाल की रणजी टीम के लिए खेलने वाले युवा क्रिकेटर अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक पोरेल के खिलाफ एक मेडिकल छात्रा ने दुष्कर्म (Rape), अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए दिए गए सख्त आदेशों के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पीड़िता, जो कि एक मेडिकल स्टूडेंट है, ने आरोप लगाया है कि क्रिकेटर अभिषेक पोरेल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी क्रिकेटर ने उसकी पर्सनल और आपत्तिजनक तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया ।

तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोप है कि जब पीड़िता ने इस पर आपत्ति जताई और शिकायत करने की बात कही, तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां दी गईं।

हाई कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी

मामले में स्थानीय पुलिस की ढिलाई के बाद पीड़िता ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने और क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया।

अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपी क्रिकेटर के सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, लैपटॉप आदि) को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाए ताकि डिजिटल सबूतों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके।

ये भी पढ़े- BWF: बैडमिंटन वर्ल्ड कप में लंगूर की आवाज क्यों निकालेंगे इंसान? वजह जान हंसेंगे

करियर पर संकट

अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के एक उभरते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं।

हालांकि, इतने गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद उनके क्रिकेट करियर और आगामी आईपीएल सीजन में खेलने पर भारी संकट के बादल मंडरा गए हैं। कानूनी विश्लेषकों का मानना है कि मामला अदालत में लंबित रहने और आरोप साबित होने की स्थिति में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और फ्रेंचाइजी भी उन पर कड़ा रुख अपना सकती है।

ये भी पढ़े- हौसले को सलाम! दोनों पैर गंवाने वाले शुभम ने रूस में भारत के लिए जीता गोल्ड…

Back to top button