
IPL 2026: CSK बनाम DC मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच, हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद
CSK vs DC, IPL match today: सीजन की पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम शनिवार को आईपीएल के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी।
CSK vs DC, IPL match today: आईपीएल 2026 में आज पांच बार की चैंपियन Chennai Super Kings का सामना Delhi Capitals से चेन्नई में होगा। लगातार तीन हार झेल चुकी चेन्नई की टीम इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत की तलाश में उतरेगी, जबकि दिल्ली अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा।
चेन्नई की शुरुआत निराशाजनक
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की शुरुआत इस सीजन में बेहद निराशाजनक रही है। टीम तीनों मैच हारकर अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। ऐसे में Ruturaj Gaikwad की अगुवाई वाली टीम पर वापसी का दबाव साफ नजर आ रहा है। बल्लेबाजी में अब तक सिर्फ Sarfaraz Khan ने निरंतरता दिखाई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाजों पर रन बनाने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
धोनी की वापसी पर संदेह
आज के मुकाबले में Sanju Samson और गायकवाड़ पर बड़ी पारी खेलने का दबाव रहेगा। वहीं सबसे बड़ा सवाल MS Dhoni की वापसी को लेकर बना हुआ है। उनकी उपलब्धता पर अभी कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन अगर धोनी मैदान पर उतरते हैं तो मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा।
सीएसके के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर टीम को सीजन में वापसी करनी है, तो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपनी संतुलित टीम के दम पर चेन्नई की मुश्किलें और बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
कैसी है दिल्ली की टीम
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछला मुकाबला बेहद करीबी अंतर से हारकर आ रही है। Axar Patel की कप्तानी वाली टीम को Gujarat Titans के खिलाफ सिर्फ एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में David Miller का आखिरी क्षणों में एक रन लेने से इनकार करना चर्चा का विषय बन गया था। अब दिल्ली की नजर इस मैच में जीत दर्ज कर फिर से लय पकड़ने पर होगी।
पिच क्या असर दिखाएगी
पिच की बात करें तो चेन्नई का मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी हैं, जिससे चौके-छक्के आसानी से निकलते हैं। ऐसे में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम





