
IND vs SL: ‘मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, लाइक्स-व्यूज नहीं’, आलोचकों पर भड़के गौतम गंभीर
Gautam Gambhir PC: श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलोचकों पर तीखा हमला बोला है।
टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम के प्रदर्शन और अपनी कोचिंग शैली पर उठ रहे सवालों पर बेबाक जवाब देते हुए गंभीर ने साफ किया कि उनका ध्यान सोशल मीडिया की वाहवाही या रैंकिंग पर नहीं, बल्कि केवल ट्राफियां जीतने पर है।
“सोशल मीडिया के लिए नहीं, देश के लिए खेलती है टीम”
कोलंबो में मीडिया से मुखातिब होते हुए गौतम गंभीर ने कहा, “आलोचना? मेरा काम सिर्फ और सिर्फ ट्रॉफियां जीतना है। मैं इसी में विश्वास रखता हूं। मुझमें और बाकी लोगों में यही सबसे बड़ा अंतर है कि मुझे सोशल मीडिया के व्यूज या लाइक्स से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं यहां पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए नहीं आया हूं।”
आईसीसी रैंकिंग्स को लेकर पूछे गए सवाल पर भी हेड कोच ने दो टूक अंदाज अपनाया। उन्होंने कहा कि टीम के लिए रैंकिंग्स कोई खास मायने नहीं रखतीं, मुख्य मकसद बड़े टूर्नामेंट्स और सीरीज में जीत हासिल करना है।
ये भी पढ़े-IND vs SL: जीत के बाद भी प्लेइंग-11 में बदलाव! कुलदीप यादव की जगह इस ऑलराउंडर का डेब्यू?
बदलाव के दौर से गुजर रही टीम
टेस्ट क्रिकेट में भारत के हालिया प्रदर्शन और संघर्ष पर बात करते हुए गंभीर ने खारिज किया कि टीम इंडिया किसी बड़े संकट से गुजर रही है। गंभीर के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में एक नई कोर टीम तैयार हो रही है।
वरिष्ठ खिलाड़ियों के जाने या संन्यास के बाद किसी भी टीम के लिए ‘ट्रांजिशन फेज’ आसान नहीं होता। इंग्लैंड दौरे के बाद से टीम ने रेड-बॉल क्रिकेट में निरंतरता लाने का प्रयास किया है और यह प्रक्रिया सही दिशा में आगे बढ़ रही है। गंभीर ने फैंस और विशेषज्ञों से संयम रखने की अपील करते हुए भरोसा जताया कि नए खिलाड़ियों से सजी यह भारतीय टीम आने वाले समय में बेहतरीन नतीजे देगी।
ये भी पढ़े- त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल पक्का





