
KKR vs SRH: मैच के बीच अभिषेक शर्मा ने बोले ‘अश्लील शब्द’, BCCI ने ठोका जुर्माना
Abhishek Sharma Fine by BCCI: SRH की KKR पर जीत के बाद अभिषेक शर्मा पर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
Abhishek Sharma Fine by BCCI: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा पर IPL मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में उन्होंने IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन (Abhishek Sharma Fine by BCCI) किया, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।
Abhishek Sharma Fine: अभिषेक शर्मा पर लगा फाइन
दरअसल, केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच के जरिये अभिषेक शर्मा अपनी लय में लौटे। उन्होंने 21 गेंद पर 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। उनकी इस अहम पारी ने टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि, मैच के बाद उन्हें उनके व्यवहार ने मुश्किल में डाल दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान IPL आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।
IPL
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.
हैदराबाद ने केकेआर को रौंदा
नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट की शानदार गेंदबाजी के दम पर एसआरएच ने केकेआर को 65 रन से हराया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स की टीम ने 226 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में केकेआर की टीम 16 ओवरों में 161 रन पर सिमट गई।





