
IPL 2026: CSK पर जीत के साथ ऋषभ पंत को लगा लाखों का फटका, BCCI ने ठोका जुर्माना
Rishabh Pant fined LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर IPL 2026 के 59वें मुकाबले में धमाकेदार जीत जरूर दर्ज की, मगर कप्तान ऋषभ पंत पर भारी फाइन लग गया।
Rishabh Pant fined LSG vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है. उनकी कप्तानी लखनऊ इस सीजन प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. हालांकि, टीम ने वापसी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 7 विकेट से दमदार जीत हासिल की, लेकिन इसके साथ ही कप्तान ऋषभ पंत का भारी नुकसान हो गया. उनपर यह फाइन स्लो ओवर रेट की वजह से लगाया गया है।
ऋषभ पंत के टीम की पहली गलती
ऋषभ पंत पर आईपीएल ने 12 लाख का फाइन लगाया है। आईपीएल की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर शुक्रवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 59वें मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।’
क्योंकि यह IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत इस सीजन में उनकी टीम की पहली गलती थी, जो मिनिमम ओवर-रेट गलतियों से जुड़ा है, इसलिए ऋषभ पंत पर INR 12 लाख का जुर्माना लगाया गया।’
कैसा रहा LSG vs CSK मैच?
मिचेल मार्श की 90 रन की तूफानी पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका दिया। सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 187 रन पर रोकने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सुपर जायंट्स ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 188 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया और सुपर किंग्स के नेट रनरेट को भी बड़ा झटका दिया।
सुपर किंग्स की यह 12 मैचों में छठी हार है, लेकिन टीम का नेट रनरेट 0.185 से गिरकर 0.027 हो गया और टीम तालिका में पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गई।





