SRHvsRR: प्रफुल-साकिब ने IPL डेब्यू पर रचा इतिहास, बनाए ये धांसू रिकॉर्ड

Praful hinge world record: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू आईपीएल 2026 मैच में घातक गेंदबाजी से तहलका मचने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया.

SRH vs RR Praful hinge world record: IPL के बड़े मंच पर कभी-कभी ऐसी कहानियां लिखी जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है, और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रफुल ह‍िंगे (Praful Hinge) और साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने वैसी ही स्क्रिप्ट तैयार की। प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने डेब्यू पर चार-चार विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को झकझोर दिया. RR 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 9 रन पर 5 विकेट गंवा बैठा था. इस मुकाबले में SRH ने 57 रन से आसान जीत दर्ज की.

प्रफुल-साकिब ने बनाए धांसू रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में 32 बार ऐसा हुआ है, जब किसी गेंदबाज ने पारी के पहले ओवर में दो विकेट चटकाए, लेकिन प्रफुल्ल वाला तीन विकेट का करिश्मा पहली बार देखने को मिला. दरअसल, प्रफुल्ल आईपीएल पारी के पहले ओवर में तीन विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. ऐसा दुनिया का कोई गेंदबाज इससे पहले तक इस लीग में नहीं कर पाया था.

साक‍िब ने भी अपने डेब्यू को यादगार बनाते हुए 4/24 का शानदार प्रदर्शन किया, जबकि हिंगे ने 4/34 के आंकड़े दर्ज किए. दोनों ने मिलकर IPL इतिहास में एक ही पारी में दो डेब्यूटेंट्स द्वारा चार-चार विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया

Ishan Kishan ने जीत के बाद क्या कहा?

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद पोस्ट मैच प्रेंजेटेशन के दौरान एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा,

“मैं इस जीत से निश्चित रूप से बहुत खुश हूं, प्वाइंट्स टेबल में दो अंक और जुड़ गए हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि हम गेंदबाजों से जो चाह रहे थे, यहां आकर निडर होकर खेलना और अपने प्लान को सही से लागू करना, वह आज उन्होंने कर दिखाया और इसका सारा श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है।”

सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। उनके लिए डोनोवन फरेरा ने 69 रनों की पारी खेली।

Back to top button