
KKR vs SRH: कोलकाता के खिलाफ SRH का खराब रिकॉर्ड, साख बचाने की लड़ाई
IPL 2026 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2026 के छठे मैच में अपने होम ग्राउंड पर आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा।
IPL 2026 KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज होने के साथ अब छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रही जिसमें केकेआर की टीम को उनके पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा ही कुछ हाल सनराइजर्स हैदराबाद का भी देखने को मिला था, जिसमें उनको इस सीजन के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर बनाने के बावजूद 6 विकेट से हार मिली थी।
पुराने रिकॉर्ड और आमने-सामने की जंग
अगर हम इतिहास के पन्नों को पलटें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा सनराइजर्स हैदराबाद पर काफी भारी नजर आता है. अब तक आईपीएल के इतिहास में ये दोनों टीमें 30 बार एक-दूसरे के सामने आई हैं, जिनमें से KKR ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद केवल 10 बार ही सफल हो पाई है.
साख बचाने की लड़ाई
यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अपनी साख बचाने की लड़ाई जैसा है, क्योंकि दोनों ने ही इस सीजन की शुरुआत हार के साथ की है. सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पटखनी दी थी, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. अब दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.
अब ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है जिसमें उनकी नजरें अंकतालिका में अपना खाता भी खोलने पर रहने वाली हैं। ऐसे में हम आपको केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद का एक-दूसरे के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
KKR vs SRH स्क्वॉड आईपीएल 2026
KKR-
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
SRH
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी





