
सचिन तेंदुलकर ने बेटी को विश किया बर्थडे, मैसेज में छिपा पेरेंटिंग का सबक
Sara Tendulkar Birthday: ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर परिवार, दोस्तों और दुनिया भर से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

हालांकि, इन सबके बीच सबसे खास और चर्चा का विषय बना हुआ है उनके पिता सचिन तेंदुलकर का वह भावुक संदेश, जो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी के नाम किया है। सचिन के इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर का इमोशनल
सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सारा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “एक वक्त था, जब मैं आपको रास्ता दिखाया करता था। अब, अक्सर ऐसा नहीं होता है, मैं यह देखकर बेहद खुश हो जाता हूं कि आप अपनी पसंद के रास्ते खुद चुनती हैं और आगे बढ़ती हैं। जन्मदिन मुबारक हो, सारा। लव यू।”
View this post on Instagram
सचिन तेंदुलकर के इन शब्दों में एक पिता का अपनी बेटी के प्रति अगाध प्रेम, उनके आत्मनिर्भर बनने की खुशी और बदलते समय के साथ उनके रिश्ते की परिपक्वता साफ झलकती है। सोशल मीडिया पर उनके इस संदेश को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

सादगी के लिए जानी जाती हैं सारा
12 अक्टूबर 1997 को जन्मीं सारा तेंदुलकर अपनी ग्रेस, सादगी और बेहतरीन फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए लंदन गईं, जहां उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) से मेडिकल साइंस में पढ़ाई की।

इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने प्रोजेक्ट्स व लाइफस्टाइल से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती हैं।





