
SRH vs PBKS: दो मजबूत टीमों के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, कौन मरेगा बाजी?
SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 में आज 49वां मैच खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यहां जानें इस मुकाबले की A टू Z डिटेल्स.
SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मैच में 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा. यह मैच बुधवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स 9 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है. इस टीम ने शुरुआती 7 मुकाबलों में 6 जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, लेकिन अगले दो मुकाबलों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है..
तीसरे नंबर पर हैदराबाद
सनराइजर्स की बात करें तो वो 10 में से 6 मुकाबले ही जीती है अबतक और अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. इस टीम की शुरुआत काफ़ी ख़राब हई थी लेकिन बाद में इन्होंने अपनी किस्मत बदली और बैक टू बैक पांच मैच जीते. बाद में इसी स्टेडियम में खेले गए अपने लास्ट मुकाबले में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बता दे कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तीन बार की चैंपियन रह चुकी है.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा फाइनल, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
पहले भी भिड़ चुकी हैं हैदराबाद और पंजाब की टीम
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद 11 अप्रैल को एक-दूसरे से आमना सामना हो चुका है. इस मुकाबले में एसआरएच 6 विकेट से हार गई थी. अब तक दोनों टीमें 25 मैच खेल चुके हैं. एसआरएच का पलड़ा ही भारी रहा है. जहां एसआरएच ने 17 मैच अपने नाम किए वहीं पीबीकेएस ने 8 मुकाबले जीते हैं.
यह भी पढ़ें- DC vs CSK: सैमसन शो में उड़ी दिल्ली! प्लेऑफ रेस में मचाया हड़कंप…
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलील अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तर्माले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को येनसन, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।





