IPL 2026: KKR की लगातार हार से टूटे अजिंक्य रहाणे, बोले- हर छोटी गलती…’

IPL 2026 KKR vs GT: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की 86 रनों की पारी की मदद से केकेआर को 5 विकेट से हरा दिया। लगातार 5वीं हार के बाद KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे बहुत निराश दिखाई दिए।

IPL 2026 KKR vs GT: आईपीएल 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है. केकेआर की टीम इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेल चुकी है, लेकिन उसे 1 भी जीत नसीब नहीं हुई है. उसने 5 मैचों में हार का सामना किया है और 1 मुकाबला बारिश में धुला है. ऐसे में कप्तान के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट भी सवालों घेरे में हैं. इस हार के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बड़ा कलंक लग गया है। वह आईपीएल के इतिहास के सबसे घटिया कप्तान बन गए हैं।

छलक पड़ा अजिंक्य रहाणे का दर्द

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का दर्द छलक पड़ा. रहाणे का मानना है कि एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ती है और एक टीम के तौर पर खिलाड़ियों को भरोसा रखना होगा. रहाणे का खुद का प्रदर्शन इस मुकाबले में निराशाजनक रहा और वो खाता भी नहीं खोल पाए

अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हार के बाद मैच के बारे में बात करना कभी आसान नहीं होता, लेकिन मैं सकारात्मक पहलुओं पर बात करना चाहूंगा. शुरुआत में हमारे दो-तीन विकेट जल्दी गिर गए थे, लेकिन उसके बाद जिस तरह कैमरन ग्रीन ने बल्लेबाजी की, वह शानदार था. 147 रन पर 4 विकेट और वहां से 180 तक पहुंचना बल्लेबाजी के लिहाज से थोड़ा मुश्किल था.’

IPL में बतौर कप्तान सबसे घटिया जीत का प्रतिशत

अजिंक्य रहाणे- 31.8%

महेला जयवर्धने- 33.3

कुमार संगाकारा- 36.2

शिखर धवन- 37

कैसा रहा GT vs KKR मैच?

कैगिसो रबाडा (29 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद सिराज (23 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की बेहतरीन पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।

ये भी पढ़े- चिन्नास्वामी में ‘इडली-सांभर’ पर मचा बवाल, CSK ने की RCB की शिकायत

Back to top button