
LSG vs SRH: आवेश खान से भारी मिस्टेक, हार में बदल जाती LSG की जीत!
LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले मुकाबले का फाइनल नतीजा ये रहा कि लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया।
IPL 2026, LSG vs SRH: क्रिकेट में एक गलती बाजी पलट देती है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने SRH के खिलाफ आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसपर अंपायर का ध्यान नहीं गया। दरअसल, कप्तान ऋषभ पंत ने विनिंग बाउंड्री लगाई, जिसे आवेश खान ने जश्न मनाते हुए वापस मैदान में बल्ले से मार दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
LIVE मैच में हुई भारी मिस्टेक
फैन्स के मन में कंफ्यूजन बना हुआ है कि क्या LSG पर 5 रन की पेनल्टी लगनी चाहिए थी, क्योंकि आवेश ने खेल के नियमों का उल्लंघन किया था। LSG को जीत के लिए आखिरी ओवर की अंतिम 2 गेंदों पर 1 रन बनाना था. ऋषभ पंत स्ट्राइक पर थे. उन्होंने जयदेव उनादकट के ओवर की 5वीं गेंद पर ही गेंद को बाउंड्री लाइन की ओर खेल दिया. अब उसी दौरान बाउंड्री के बाहर खड़े LSG के खिलाड़ी आवेश खान ने गलती ये की कि उन्होंने गेंद को बाउंड्री पार करने से पहले ही बल्ले से रोक दिया।
#iplmatch #LSGvsSRH #Aveshkhan @BCCI
In the last ball of this match, when Pant hit the ball to four, as the ball was racing to the boundary, Avesh Khan hit the ball and the ball was in play. Should not Avesh Khan be given a one or few match suspension. pic.twitter.com/zZsjH93PTi— Chittukuruvi (@chittukuruvi4) April 5, 2026
आवेश ने खेल के नियमों का किया उल्लंघन?
इस सवाल का सीधा जवाब है नहीं, MCC क्रिकेट के नियमों के नियम 19 (बाउंड्री) के अनुसार, बाउंड्री तब लगती है जब गेंद पहली बार बाउंड्री या उसके आगे की जमीन को छूती है। और बाउंड्री के लिहाज से गेंद को तुरंत ‘डेड’ (खेल से बाहर) मान लिया जाता है, और रन दे दिए जाते हैं।
आवेश खान वाले मामले में, पंत के शॉट को बाउंड्री घोषित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने मिड-ऑफ फील्डर को पार कर दिया था. इसलिए, आवेश खान के इस हरकत के लिए कोई पेनल्टी नहीं लगी, क्योंकि गेंद को असल में ‘डेड’ ही मान लिया गया था। गेंद एक बार बाउंड्री पार करती तो उस गेंद को बाउंड्री मान लिया जाता।
ये भी पढ़े- RCB vs CSK: टिम डेविड की तूफानी फिफ्टी से बेंगलुरु की बड़ी जीत, चेन्नई को लगातार चौथी बार हराया
सोशल मीडिया पर फैन्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और आवेश की इस हरकत पर सवाल खड़े कर रहे हैं. कई फैन्स का मानना है कि SRH इस मामले में अपील कर सकता था, जिसके चलते LSG पर 5 रन की पेनल्टी लग सकती थी। ऐसा होने पर वे मुकाबले में बने रहते, और फिर मेहमान टीम को आखिरी 2 गेंदों पर 6 रन बनाने होते।





