
ODI World Cup 2027 को लेकर विराट कोहली का दो टूक; सम्मान मिला तो खेलूंगा, वरना…
Virat Kohli on Playing in ODI World Cup 2027: भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य और 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने के बारे में खुलकर बात की.
Virat Kohli का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ क्रिकेट ही खेली है. अगर इतना सबकुछ हासिल करने के बाद भी उन्हें अपनी काबिलियत साबित करने पर मजबूर किया जाएगा तो वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे. विराट टेस्ट और टी-20 दोनों फॉर्मेट में संन्यास ले चुके हैं. अब उनके पास सिर्फ वनडे प्रारूप ही बचा है.
विराट कोहली ने खुद को अब तक के सबसे महान ODI बल्लेबाजों में से एक के तौर पर स्थापित किया है. उन्होंने 311 मैचों की 299 पारियों में 58.71 की औसत और 93.82 के स्ट्राइक रेट से 14,797 रन बनाए हैं, जिसमें 54 शतक और 77 अर्धशतक शामिल हैं.
मेरा नजरिया बहुत साफ है – विराट
“मेरा नजरिया बहुत साफ है. अगर मैं उस टीम या माहौल में अपना योगदान दे सकता हूं जिसका मैं हिस्सा हूं, और अगर उस टीम को भी लगता है कि मैं अपना योगदान दे सकता हूं, तो मैं जरूर खेलूंगा. लेकिन अगर मुझे यह महसूस कराया जाए कि मुझे अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहूंगा. क्योंकि मैं अपनी तैयारी को लेकर पूरी तरह ईमानदार हूं,”
The most anticipated, the one that we’ve all been waiting for… 𝗥𝗖𝗕 𝗣𝗼𝗱𝗰𝗮𝘀𝘁 𝗳𝘁. 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶. 🎙️❤️
VK18 talks about his state of mind, playing with purpose, his Test career, leading India in the whites, the 2027 ODI World Cup and much more. 🔥
📽️ We’re… pic.twitter.com/qxCgTZR3Bs
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 15, 2026
37 साल के विराट ने ये बातें RCB पॉडकास्ट पर कही, जिसका वीडियो फ्रेंचाइजी के आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया गया है. आईपीएल 2026 में एक शतक, तीन अर्धशतक के साथ 12 पारियों में 484 रन बनाकर विराट ऑरेंज कैप लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर चल रहे हैं.
“मैं खेल के प्रति अपने नज़रिए को लेकर भी पूरी तरह ईमानदार हूं. मैं पूरी लगन से मेहनत करता हूं. मैं भगवान का बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझे मेरे क्रिकेट करियर में वह सब कुछ दिया है जो मुझे मिला है. और मैं इस मौके के लिए खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी महसूस करता हूं. और जब मैं खेलने के लिए मैदान पर उतरता हूं, तो मैं पूरी एकाग्रता और लगन से खेलता हूं.”
“मैं किसी भी दूसरे खिलाड़ी जितनी ही मेहनत करता हूँ, बल्कि शायद उससे भी ज़्यादा. और मैं यह खेल सही तरीके से खेलता हूँ. क्या आप चाहते हैं कि मैं एक ODI मैच में 40 ओवर तक बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ता रहूं?
सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही खेलते हैं विराट
फैंस के बीच किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं, उन्होंने 2024 टी-20 विश्व कप जीतने के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और खराब फॉर्म के लंबे दौर के बाद पिछले साल इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था.





